एक्सप्लोरर

BJD MP: 'पुरी हेरिटेज कॉरिडोर का काम कोई नहीं रोक सकता... भगवान चाहते हैं जल्द पूरी हो परियोजना', बीजेडी सांसद ने विपक्ष को घेरा

Puri Heritage Corridor: बीजेडी सांसद पिनाकी मिश्रा (Pinaki Mishra ) ने कहा कि अगर बीजेपी और कांग्रेस को चल रहे निर्माण कार्यों से कोई आपत्ति है तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं.

BJD MP Pinaki Mishra on Puri Heritage Corridor: ओडिशा में पुरी हेरिटेज कॉरिडोर (Puri Heritage Corridor) को लेकर बीजेडी सांसद पिनाकी मिश्रा (Pinaki Mishra) ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया है. पुरी से बीजेडी सासंद पिनाकी मिश्रा ने कहा कि इस तीर्थनगरी में धरोहर गलियारे के काम को कोई रोक नहीं सकता है क्योंकि भगवान जगन्नाथ (Lord Jagannath) चाहते हैं कि परियोजना जल्द से जल्द पूरी हो. उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए दावा किया इस परियोजना में कुछ भी अवैध नहीं है. अगर इस परियोजना को लेकर किसी को परेशानी हो रही है तो अदालतों के दरवाजे खुले हैं और वो वहां जा सकते हैं. 

बीजेडी सासंद पिनाकी मिश्रा (Pinaki Mishra) ने आगे कहा कि कोई भी एजेंसी चल रहे निर्माण कार्य को नहीं रोक सकती है जैसा कि भगवान चाहते हैं. उन्होंने कहा कि निर्माण का काम लगातार जारी है. सांसद पिनाकी मिश्रा ने कहा कि परियोजना को लेकर निर्माण कार्य चौबीसों घंटे चल रहा है. भगवान जगन्नाथ की भी यही कामना है कि परियोजना का काम जल्द से जल्द पूरा हो. 

पुरी हेरिटेज कॉरिडोर पर क्या बोले बीजेडी सांसद?

उन्होंने कहा कि कोई भी एजेंसी चल रहे निर्माण कार्य को नहीं रोक सकती है और यही भगवान भी चाहते हैं. मिश्रा ने कहा कि अगर बीजेपी और कांग्रेस को चल रहे कार्यों से कोई आपत्ति है तो वे कोर्ट जा सकते हैं. परियोजना पर विवाद के बीच उनके टिप्पणी करने के कुछ घंटों बाद, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को निशाना बनाते हुए स्याही फेंकी और उन्हें काले झंडे दिखाए. पुलिस ने कहा कि घटना झदेश्वरी मंदिर के पास हुई, इसके संबंध में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

विपक्ष और धार्मिक संगठनों का क्या है आरोप?

बता दें कि विपक्षी दल और कई सामाजिक-धार्मिक संगठन 12 वीं शताब्दी के मंदिर के पास पुरी धरोहर गलियारे (Puri Heritage Corridor)के निर्माण कार्यों का विरोध कर रहे हैं. उनका मानना है कि उन्होंने प्राचीन संरचना को नुकसान पहुंचाया है. सरकार तीर्थयात्रियों के लाभ के लिए परियोजना के एक हिस्से के रूप में कई आधुनिक सुविधाओं का निर्माण कर रही है, जिसका मकसद पुरी (Puri) को एक अंतरराष्ट्रीय गंतव्य बनाना है. गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य (Govardhan Peeth Shannkaracharya) स्वामी निश्चलानंद सरस्वती (Swami Nischalananda Saraswati) ने सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह विकास के नाम पर पुरी के मठों को खत्म करने में लगी है.

ये भी पढ़ें:

Modi Govt 8 Years: 'पीएम के काम में है इनोवेशन, लोगों की सेवा करते हुए गुजारे ये साल', मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर बोले जेपी नड्डा

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में आज मुस्लिम पक्ष ने हिंदू पक्ष के दावों पर जताई आपत्ति, 4 जुलाई तक टली सुनवाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
Cyclone Arnab Live: अर्नब का तांडव, तट से टकराया चक्रवाती तूफान, 3 घंटे तक करेगा लैंडफॉल, पेड़ उखड़े
Live: अर्नब का तांडव, तट से टकराया चक्रवाती तूफान, 3 घंटे तक करेगा लैंडफॉल, पेड़ उखड़े

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget