एक्सप्लोरर

बर्ड फ्लू अपडेट: MP में दक्षिण भारत से मुर्गे-मुर्गियों के आने पर रोक, केरल-हरियाणा में केंद्रीय टीमों की तैनाती

बर्ड फ्लू के नए मामले इसलिए भी चिंताजनक हैं क्योंकि अभी कुछ महीने पहले 30 सितंबर 2020 को भारत ने खुद को इस बीमारी से मुक्त घोषित किया था. भारत में बर्ड फ्लू का पहला मामला 2006 में सामने आया था.

नई दिल्ली: देश में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ता ही जा रहा है. बर्ड फ्लू अब तक देश के कई राज्यों में फैल चुका है. फ्लू के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने कंट्रोल रूम बनाया है. वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने दक्षिण भारत के केरल सहित सीमावर्ती राज्यों से 10 दिन तक के लिए मुर्गो की सप्लाई पर अस्थाई तौर पर प्रतिबंधित लगा दिया गया है. हालांकि यहां मुर्गो में अभी फ्लू के फैलने के प्रमाण नहीं मिला है, कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है, "केरल और दक्षिण भारत के कुछ अन्य राज्यों से भेजे गए मुर्गे-मुर्गी अगले 10 दिन तक मध्य प्रदेश में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. इसके साथ ही मुर्गे-मुर्गियों के अंतरराज्यीय परिवहन पर रोक को लेकर मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों के प्रशासन को निर्देश जारी किए जा रहे हैं."

वहीं राज्य के पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा, "कौओं में पाया जाने वाला वायरस एच5एन8 है, जबकि मुर्गियों में सामान्यत वायरस एच5एन1 होता है. सभी जिलों को भारत सरकार की एडवाइजरी के अनुसार कार्यवाही, सतर्कता और सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं."

केरल, हरियाणा के लिए केंद्रीय टीमों की तैनाती देश में अब तक केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में 12 स्थानों पर एवियन इन्फ्लुएंजा या बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं. जहां तक हरियाणा का सवाल है, पंचकुला में मुर्गी पालन केंद्रों में इन पक्षियों की अस्वाभाविक मौत के मामलों के सामने आए हैं. केंद्र ने केरल और हरियाणा के 'बर्ड फ्लू' से प्रभावित जिलों के लिए बहु-विषयक टीमों की तैनाती की है. बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद केरल के दो जिलों में हजारों मुर्गियों और बत्तखों को मार दिया गया. राजस्थान में झालावाड़, कोटा, बारन और जयपुर जिलों के बाद सवाई माधोपुर से भी नया मामला आया है.

तमिलनाडु और कर्नाटक के बाद पंजाब ने भी अपने अधिकारियों को सतर्क कर दिया है. हिमाचल प्रदेश ने कांगड़ा जिले में नमभूमि के आसपास के क्षेत्रों में 28 दिसंबर के बाद करीब 3,000 प्रवासी पक्षियों की मौत के मद्देनजर मुर्गियों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं.

बर्ड फ्लू के प्रकोप से निपटने के लिए एडवायजरी जारी बर्ड फ्लू के प्रकोप से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है. केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को एडवायरी जारी की गई है जिसमें पक्षियों के इस रोग से निपटने के लिए बनाई गई राष्ट्रीय कार्ययोजना को अमल में लाने को कहा गया है. यह जानकारी केंद्रीय पशुपालन, मत्स्यपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से बुधवार को दी.

राज्यों को वन विभाग के साथ समन्वय बनाकर पक्षियों के असामान्य मौत की रिपोर्ट लेने को कहा गया है. इसके अलावा अन्य राज्यों को भी पक्षियों की असमान्य मौत पर निगाहें रखने और आवश्यक कदम उठाने के लिए शीघ्र रिपोर्ट करने को कहा गया है. केंद्र के पशुपालन और डेयरी विभाग ने एक कंट्रोल रूम बनाया है जिसमें रोजाना आधार पर प्रदेशों से बर्ड फ्लू की स्थिति और किए जा रहे रोकथाम के उपायों का जायजा लिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

अमेरिका में हंगामे के बाद वाशिंगटन में लॉकडाउन, डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट 12 घंटे के लिए ब्लॉक सरकार के साथ बातचीत से पहले किसानों का शक्ति प्रदर्शन, KMP एक्सप्रेस-वे पर आज निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget