एक्सप्लोरर

बर्ड फ्लूः दिल्ली में 'चिकन' की बिक्री पर रोक, केंद्र ने राज्यों से कहा- मुर्गों की आपूर्ति पर न लगाएं प्रतिबंध

बर्ड फ्लू की स्थिति को देखते हुए दिल्ली के तीनों नगर निगमों ने दुकानों और रेस्तराओं के पोल्ट्री या 'चिकन' बेचने या रखने पर बुधवार को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी.

नई दिल्ली: देश के दस राज्यों में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. इस बीच मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी मंत्रालय (MFAHD) ने सभी राज्यों से पोल्ट्री और पोल्ट्री उत्पादों की आपूर्ति पर प्रतिबंध न लगाने के लिए कहा है. मंत्रालय का कहना है कि दूसरे राज्यों से मुर्गों की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाने से पोल्ट्री इंडस्ट्री पर 'नकारात्मक प्रभाव' प्रभाव पड़ेगा.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, कई राज्य अन्य राज्यों से मुर्गी व्यवसाय पर प्रतिबंध लगा रहे हैं. ये पोल्ट्री इंडस्ट्री पर नकारात्मक प्रभाव को बढ़ाएगा. राज्यों से इस तरह के निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया गया है. स्थिति से निपटने के लिए राज्यों को स्वास्थ्य और वन विभाग के साथ समन्वय करने और उन्हें इस मुद्दे के बारे में संवेदनशील बनाने के लिए कहा गया.

दिल्ली के तीनों नगर निगमों ने पोल्ट्री पर रोक राजधानी में बर्ड फ्लू की स्थिति को देखते हुए दिल्ली के तीनों नगर निगमों ने दुकानों और रेस्तराओं के पोल्ट्री या 'चिकन' बेचने या रखने पर बुधवार को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी. इससे पहले दिन में उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इस संबंध में आदेश जारी किया था. अब पूर्वी दिल्ली नगर निगम और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने भी ऐसा ही निर्णय किया है.

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पशु चिकित्सा सेवा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ग्राहकों को अंडा आधारित व्यंजन या पोल्ट्री मांस और अन्य संबंधित उत्पाद परोसे जाने पर रेस्तराओं और होटलों के मालिकों को कार्रवाई का सामना करना होगा. इसमें कहा गया है कि आदेश जनहित में जारी किया गया है और इसका पालन किया जाना चाहिए.

यूपी में जीवित पक्षियों के आयात पर रोक दो दिन पहले ही यूपी सरकार ने राज्य को 'कंट्रोल्ड एरिया' घोषित किया है. इसी के साथ राज्य में जीवित पक्षियों के आयात पर रोक लगा दी गई. सरकार ने बर्ड फ्लू के मामलों की निगरानी के लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाया है जो 24 घंटे काम कर रहा है. बर्ड फ्लू के संक्रमण को देखते हुए राज्य की सीमा में किसी भी तरह के जीवित पक्षी को नहीं लाया जा सकता है. अगर कोई व्यवसायी या परिंदों का शौकीन व्यक्ति यूपी में कोई भी पक्षी लेकर आता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

अबतक केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में इस वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. केंद्र सरकार ने फ्लू की रोकथाम के लिए तमाम कदम उठाने के बीच राज्यों से मुर्गा मंडियों को बंद नहीं करने या कुक्कुट उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित नहीं करने को भी कहा, क्योंकि मानव में बर्ड फ्लू संचरण की कोई वैज्ञानिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें- मुंबई: बर्ड फ्लू के डर से 30 फीसदी कम हुए नॉनवेजिटेरियन ग्राहक, चिकन और अंडे के दामों में लगातार गिरावट

जम्मू कश्मीर में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा, उरी और कुलगाम में पक्षियों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget