एक्सप्लोरर

Cyclone Biparjoy: तीन दिन पहले ही दिखने लगा तूफान का रौद्र रूप, मुंबई में उठ रहीं ऊंची लहरें, गुजरात में IMD का अलर्ट

Cyclone Biparjoy Update: बिपरजॉय तूफान गंभीर से अतिगंभीर तूफान में बदलता जा रहा है. इसके 15 जून तक भारत के तट से गुजरने का अनुमान है. आईएमडी इस पर लगातार नजर रखे हुए है.

Cyclone Biparjoy Today: चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय अब अपना रौद्र रूप अपनाने लगा है. रविवार को चक्रवातीय तूफान में बदलने के बाद से यह भारतीय तट की ओर बढ़ रहा है. 15 जून तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन तीन पहले ही गुजरात में इसका असर दिखना शुरू हो गया है. सौराष्ट्र और कच्छ के तट पर तेज हवाएं चलने लगी हैं. गुजरात के साथ ही महाराष्ट्र और केरल में भी समुद्र तट में ऊंची-ऊंची लहरे उठने लगी हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुजरात में येलो अलर्ट जारी किया है.

भारतीय मौसम विभाग ने रविवार देर रात चक्रवात बिपरजॉय को लेकर गुजरात के लिए येलो अलर्ट जारी किया. आईएमडी ने लिखा, सौराष्ट्र और कच्छ तट के लिए येलो अलर्ट. 15 जून की दोपहर तक बिपरजॉय के मांडवी (गुजरात) और कराची पाकिस्तान के बाच से गुजरने की संभावना है.

मुंबई में फ्लाइट पर असर

मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, भले ही अभी तीन दिन का सयम है लेकिन इसका असर अभी से ही दिखने लगा है. सोमवार (12 जून) को मुंबई के तट पर तेज हवाएं चल रही हैं, जिसके असर से समुद्र से ऊंची लहरें उठकर किनारे से टकराने लगी हैं. ऐसे दृश्य केरल के तिरुवनंतपुरम से भी सामने आएं हैं, जिनके वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने जारी किए हैं.

मुंबई में बीती रात से चल रही तेज हवाओं और बारिश की वजह एयरपोर्ट पर विमान सेवा प्रभावित हुई है. बीती रात से कई फ्लाइट या तो रद्द किए गए या डाइवर्ट किए गए हैं. अभी फ्लाइट लैंड और टेक ऑफ़ कर रही है पर देरी देखने को मिल रही है. 

गुजरात के तट से लोगों को हटाना शुरू

चक्रवात की चेतावनी के बीच, गुजरात के कच्छ में अधिकारियों ने निचले इलाकों से लोगों को हटाकर अस्थायी आश्रयों में स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है. समाचार एजेंसी एएनआई ने दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी के हवाले से बताया कि छह जहाजों ने बंदरगाह छोड़ दिया है और सोमवार को 11 और प्रस्थान करेंगे. बंदरगाह के अधिकारियों और जहाज मालिकों को भी सतर्क रहने को कहा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget