एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा: तीसरे दिन भी बिगड़ी कानून व्यवस्था का मुद्दा गरमाया, विपक्ष ने मांगा सीएम का इस्तीफा

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और सुशील मोदी पर बरस रहे हैं. विधानसभा की कार्यवाही के दौरान वो इतने आक्रामक हो गए कि उन्होंने यहां तक कह डाला कि घोटालों में ग़बन किया गया पैसा किसी के बाप का नहीं था.

नई दिल्ली: बिहार में नीतीश सरकार के सुशासन के दावों के बीच एक तरफ बेलगाम अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है तो दूसरी ओर हर रोज नए-नए घोटाले सामने आ रहे हैं. जिसको लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की जुगत में लगा हुआ है. शीतक़ालीन सत्र के तीसरे दिन भी राज्य में हुए घोटालों और बिगड़ी क़ानून व्यवस्था पर विपक्ष ने सरकार को आड़े हाथों लिया और मुख्यमंत्री के इस्तीफ़े तक की मांग कर डाली.

सूबे में लगातार हो रही हत्याओं को विपक्ष ने बिगड़ती क़ानून व्यवस्था का जामा पहनाकर सरकार को चौतरफ़ा घेरने की ठान रखी है. तभी तो विधानसभा सत्र के लगातार तीसरे दिन भी विपक्ष इन्हीं मुद्दों का जाप कर रहा है. सदन शुरू होने से पहले ही विधानसभा के बाहर विपक्ष ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया. विधानपार्षद और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार का डबल इंजन फ़ेल हो चुका है..सूबे में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं..क़ानून व्यवस्था चरमराई हुई है.. मुख्यमंत्री ख़ुद गृहमंत्री भी हैं इसलिए उनको इस्तीफ़ा देना चाहिए.

वहीं बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश कुमार और सुशील मोदी पर बरस रहे हैं. विधानसभा की कार्यवाही के दौरान वो इतने आक्रामक हो गए कि उन्होंने यहां तक कह डाला कि घोटालों में ग़बन किया गया पैसा किसी के बाप का नहीं था. मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में घोटाले की सरकार चल रही है, सूबे में अपराधियों का बोलबाला है और ये सरकार हर मुद्दे पर फेल है.

तेजस्वी ने तंज कसा कि पुलिस वालों की हत्याएं हो रही हैं और सरकार सिर्फ अपनी पीठ थपथपाने में लगी है. इधर मामले की गम्भीरता को सरकार भी भांप चुकी है. हालांकि सूबे के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी बिगड़ती क़ानून व्यवस्था पर सफ़ाई देने के साथ ही लालू राज का ज़िक्र करना नहीं भूले. अपराधियों पर उचित कार्रवाई करने की बजाय सुशील मोदी अभी भी विपक्ष की तरह बात कर रहे हैं. मीडिया के सवाल पर सुशील मोदी अपने सरकार की कार्रवाई से ज़्यादा लालू यादव के अपराधियों के साथ सम्बंधों का ढ़िंढ़ोरा पीटते नज़र आए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget