एक्सप्लोरर

बिहार में कल जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, चुनाव आयोग ने बताया छूटे वोटर कैसे जुड़वा पाएंगे नाम

Bihar SIR: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम नहीं जोड़ा गया है वे 1 अगस्त से 1 सितंबर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को ECI की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.

बिहार में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया. एसआईआर का प्रारंभिक चरण पूरा हो गया है. अब 1 अगस्त 2025 को बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जाएगी.

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जारी होगा

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार के मतदाताओं, बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट शुक्रवार यानी 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित की जाएगी. इसे चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जाकर चेक किया जा सकता है.

राज्य के सभी 38 जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) की ओर से बिहार के सभी 38 जिलों में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को इसकी फिजिकल और डिजिटल कॉपियां भी दी जाएंगी.

आपत्ति दर्ज कराने के लिए 1 महीने का समय

उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) और 243 निर्वाचक निबंधन अधिकारी (ईआरओ) उस विधानसभा क्षेत्र के किसी भी मतदाता या बिहार के किसी भी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल को 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक किसी भी छूटे हुए पात्र मतदाता के नाम जोड़ने, अयोग्य मतदाता के नाम हटाने या ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में किसी भी तरह के सुधार के लिए दावे और आपत्तियां देने के लिए आमंत्रित करेंगे.

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (29 जुलाई 2025) को अहम टिप्पणी की थी. चुनाव आयोग की ओर तैयार की जा रही मतदाता सूची से 65 लाख मतदाताओं के बाहर हो जाने की आशंका पर कोर्ट ने कहा था कि अगर सामूहिक रूप से बाहर करने की कोई स्थिति आती है तो सुप्रीम कोर्ट हस्तक्षेप करेगा.

विपक्षी दलों का आरोप है कि एसआईआर से योग्य नागरिकों को दस्तावेजों के अभाव में वोट देने के अधिकार से वंचित कर दिया जाएगा. विपक्ष ने कहा कि बिहार में स्थानीय चुनाव मशीनरी को सत्तारूढ़ बीजेपी और जेडीयू गठबंधन की ओर से अपने लाभ के लिए हेरफेर किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें : भारत को 'डेड इकोनॉमी' कहने पर राहुल गांधी ने ट्रंप का किया समर्थन, अब 'अपनों' के बयान ही दिखा रहे आईना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget