एक्सप्लोरर

शत्रुघ्न सिन्हा ने की सवालों की बौछार, सुशील मोदी ने पूछा 'शत्रु हैं या मित्र'

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद परिवार के कथित बेनामी संपत्ति के खुलासे के बाद उनके बचाव में आए भारतीय जनता पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और पार्टी नेता सुशील कुमार मोदी के बीच ट्विटर पर शुरू हुई जंग और घमासान हो गई है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार को एक बार फिर ट्वीट कर सुशील मोदी को निशाने पर लेते हुए एक के बाद एक 12 ट्वीट कर बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी पर इशारों ही इशारों में कई सवाल खड़े किए. इधर सुमो ने भी इशारों ही इशारों में सिन्हा से सवाल पूछा कि वह 'शत्रु हैं या मित्र?'

बीजेपी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, "एक वरिष्ठ साथी जो लंबे समय से राजनीति में साथ रहे हैं, उनसे इस कदर उम्मीद नहीं की जा सकती कि वे मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दें."

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व मोदी ने सिन्हा का नाम लिए बिना इशारों ही इशारों में उन्हें (शत्रुघ्न सिन्हा) बीजेपी का शत्रु करार देते हुए 'गद्दार' तक कह दिया था. उन्होंने सिन्हा को पार्टी से निकाले जाने तक की मांग कर दी थी.

'गद्दार' कहे जाने से भड़के सिन्हा ने बुधवार को ट्वीट किया, "बिहार के एक वरिष्ठ राजनीतिक सहयोगी और नेता द्वारा मेरे खिलाफ असंसदीय बयान दिए जाने से मेरे मित्र, मेरे चाहने वाले और राजनीतिक नेता काफी आहत हैं. मेरे चाहने वालों ने इस मामले को लेकर संदेश भेजे हैं."

सुशील मोदी पर कटाक्ष करते हुए सिन्हा ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "आपकी निराशा, राजनीति में गुम हो रही आपकी शख्सियत आपको परेशान किए हुए है. लेकिन, ऐसा बयान देने के लिए यह कोई सही बात नहीं है कि आप अपनी परेशानी की आड़ में दूसरों पर कीचड़ उछालें."

खुद के राजनीति में पाक-साफ होने का दावा करते हुए शत्रुघ्न ने आगे लिखा, "मैं कोई बदनाम चेहरा नहीं हूं. राजनीति में बहुत सारे लोगों ने मेरे उसूल, सिद्धांत और धैर्य की तारीफ की है. जो लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं, उन पर ही लोगों ने पार्टी को खत्म करने और बदनाम करने के लिए सवाल खड़े किए थे. लोगों ने ऐसे शख्स पर ही उंगली उठाई थी."

बिहार के पटना साहिब से सांसद सिन्हा ने सुमो द्वारा पार्टी से निकाले जाने की मांग पर पलटवार करते हुए एक अन्य ट्वीट में लिखा, "मुझे आज पार्टी से निकालने की बात की जा रही है, मैं पूछता हूं किस हैसियत से मुझे पार्टी से निकालने की बात कही जा रही है."

इधर, सुमो ने भी सिन्हा के प्रश्नों पर पलटवार करते हुए बिना किसी का नाम लिए इशारों में सिन्हा पर निशाना साधा. मोदी ने ट्वीट कर लिखा, "मैंने किसी नेता का नाम नहीं लिया, फिर क्यों तिलमिला गए? चोर की दाढ़ी में तिनका? तय करें बीजेपी के मित्र हैं या शत्रु?" एक अन्य ट्वीट में उन्होंने दावा करते हुए लिखा, "जमीन में हेराफेरी करने वाले होंगे बेनकाब."

उल्लेखनीय है कि सोमवार को भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे लालू प्रसाद और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बचाव करते हुए सिन्हा ने कहा था कि नकारात्मक राजनीति बंद होनी चाहिए. सिन्हा ने पार्टी नेता सुमो को नकारात्मक राजनीति न करने की सलाह दी थी. इस सलाह के बाद सुमो ने इशारों ही इशारों में सिन्हा को 'गद्दार' कहा.

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से सुशील मोदी बेनामी संपत्ति को लेकर लालू प्रसाद पर लगातार नए खुलासे कर रहे हैं. वैसे, यह कोई पहली बार नहीं है कि सिन्हा पार्टी लाइन के खिलाफ हुए हैं. पिछले दिनों कई मौकों पर वह बीजेपी के नेताओं की आलोचना कर चुके हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget