एक्सप्लोरर

RRB NTPC रिज़ल्ट में धांधली के आरोप पर बिहार में बवाल, राहुल-प्रियंका गांधी बोले- डबल इंजन सरकार का डबल अत्याचार

RRB NTPC Results Issue: छात्रों का कहना है कि रिजल्ट में जब तक सुधार नहीं होगा उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. इस मुद्दे पर अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने बिहार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

Bihar RRB NTPC Results Issue: आरआरबी की ओर से आयोजित एनटीपीसी सीबीटी-1 के परीक्षा के नतीजों में गड़बड़ी से नाराज अभ्यर्थी बिहार में कई जगह पर प्रदर्शन कर रहे हैं. सोमवार को शुरू हुआ अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा. कई जगहों पर रोल को रोका गया और पुलिस से भिड़ंत भी हुई. कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें प्रदर्शनकारी और पुलिस आमने सामने दिखाई पड़ रहे हैं, जबकि कई जगहों पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठी भी भांजी. अब इस पूरे मामले पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने बिहार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

राहुल गांधी ने मंगलवार को एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं और वाटर कैनन से पानी की बौछार कर उन्हें तितर बितर करने का प्रयास किया जा रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, "अपने हक का रोज़गार मांगने के लिए डबल-इंजन सरकार ने किया डबल अत्याचार. मेरा भारत ऐसा नहीं था!"


 
प्रियंका गांधी ने भी एक वीडियो साझा किया है, जिसमें पुलिसवाले छात्रों पर बल प्रयोग करते नज़र आ रहे हैं. वीडियो के साथ प्रियंका गांधी ने लिखा, "गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अपने हक की बात कह रहे छात्र-छात्राओं के साथ डबल इंजन सरकार की पुलिस का व्यवहार देखिए. युवाओं के दमन के खिलाफ देश भर में इंकलाब होगा और बीजेपी का अहंकार चूर-चूर होगा. युवा रोजगार का हक लेकर रहेंगे."

 

आपको बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को रेलवे स्टेशनों पर रिजल्ट में धांधली से नाराज छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया. नाराज़ छात्रों का ये प्रदर्शन आरा, नालंदा, बक्सर, नवादा, बिहार शरीफ और पटना समेत कई जगहों पर हुआ. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट को बदल दिया, जबकि बुधवार को दुर्ग से चलकर पटना आने वाली साउथ बिहार एक्सप्रेस को कैंसिल कर दिया गया है. 

क्या है पूरा मामला?

सोमवार की शाम पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर भी काफी बवाल हुआ था. पुलिस बल ने हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों पर दर्जनों राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े और फिर लाठीचार्ज कर छात्रों को खदेड़ दिया. संपूर्ण क्रांति समेत कई ट्रेनें रद्द हो गईं. आक्रोशित छात्रों का कहना है कि रिजल्ट में जब तक सुधार नहीं होगा उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. पटना में आक्रोशित हुए छात्र रेल मंत्री को बुलाने की मांग कर रहे थे.

रेलवे ने दी चेतावनी 

रेल मंत्रालय ने प्रदर्शनकारी छात्रों को चेतावनी दी है. मंत्रालय की ओर से कहा गया है, " इस तरह की गतिविधियां अनुशासनहीनता के परिचायक हैं, जो ऐसे उम्मीदवारों को रेलवे/सरकारी नौकरी के लिए अनुपयुक्त बनाती हैं. ऐसी गतिविधियों के वीडियो की विशेष एजेंसियों की मदद से जांच की जाएगी और गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले उम्मीदवारों/उम्मीदवारों पर पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ रेलवे की नौकरी प्राप्त करने से आजीवन प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है."

अजब यूपी की गजब सियासत: इन नेताओं का है बाप-बेटी-भाई-भाई का रिश्ता, कोई सपा में चमका रहा राजनीति, कोई बीजेपी सांसद

Republic Day: दिल्ली सरकार ने मनाया गणतंत्र दिवस समारोह, CM केजरीवाल का एलान- कार्यालय में अंबेडकर और भगत सिंह की लगेंगी तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget