एक्सप्लोरर

'हर राज्य में लागू नहीं हो सकता एक ही फार्मूला', बिहार में सियासी संग्राम के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बोले शशि थरूर

Shashi Throor: बिहार में जारी सियासी संग्राम के बीच शशि थरूर ने कहा कि दलों को लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के मुद्दे को हल करने पर ध्यान देना चाहिए.

Shashi Throor On Seat Sharing: बिहार में जारी सियासी उठा-पटक के बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने दावा किया कि इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया गठबंधन) सीट बंटवारे पर राज्य-दर-राज्य चर्चा कर रहा है. उन्होंने शनिवार (27 जनवरी) को कहा कि इंडिया ब्लॉक का अंतिम उद्देश्य केंद्र सरकार को बदलना है.

कांग्रेस नेता ने इंडिया अलायंस को लेकर कहा कि गठबंधन में शामिल राजनीतिक दलों के लिए यह जरूरी है कि वे लोकसभा चुनावों में बीजेपी से मुकाबला करने और सीट बंटवारे के मुद्दों को हल करने पर ध्यान केंद्रित करें. क्योंकि हर राज्य में सीट बंटवारे के लिए कोई एक फॉर्मूला नहीं है.

'केंद्र सरकार को बदलना अंतिम उद्देश्य'
कोलकाता में मीडिया को संबोधित करते हुए थरूर ने कहा, "गठबंधन और सीट-बंटवारे पर राज्य दर राज्य आधार पर चर्चा की जा रही है. किसी के पास भी सभी के लिए एक जैसा समाधान नहीं होगा. हर राज्य में कहानी अलग होगी. मुझे लगता है कि हम सभी केंद्र सरकार को बदलने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और यही अंतिम उद्देश्य है." 

मतभेदों से निपटने के लिए संघर्ष कर रहा गठबंधन
उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब बिहार में जारी राजनीतिक संकट के बीच इंडिया गठबंधन आंतरिक मतभेदों से निपटने के लिए संघर्ष कर रहा है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में और उनके सीएम भगवंत मान ने पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है.

NDA में शामिल हो सकते हैं नीतीश कुमार
इतना ही नहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिन्होंने लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने के लिए विपक्ष को एकजुट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, अब उनके बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में वापस जाने के कयास लगाए जा रहे हैं.

इस बीच बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी समेत कई एनडीए नेताओं ने जेडीयू-आरजेडी के बीच गठबंधन टूटने के संकेत दिए हैं. इससे पहले आज बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे सीएम नीतीश कुमार के साथ विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए.

यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचारियों का सार्वजनिक महिमामंडन कार्यपालिका, न्यायपालिका और संविधान का अपमान: पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget