एक्सप्लोरर

सृजन एनजीओ घोटाला: SC की निगरानी में हो जांच, इस्तीफा दें नीतीश कुमार और सुशील मोदी: कांग्रेस

कांग्रेस ने इस बात पर भी हैरत जताई कि बीजेपी सरकारों के शासनकाल के दौरान हो रहे व्यापम और सृजन जैसे बड़े घोटालों में मुख्य आरोपियों और गवाहों की रहस्यमय ढंग से जान जा रही है.

नई दिल्ली: बिहार सृजन एनजीओ घोटाले मामले में कांग्रेस ने बिहार सरकार के खजाने को करोड़ों रूपये को चूना लगाए जाने का आरोप लगया. कांग्रेस ने कहा कि इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की जाए. साथ ही पार्टी ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के इस्तीफे की मांग की.

रहस्यमय तरीके से हो रही है आरोपियों और गवाहों की मौत: कांग्रेस

कांग्रेस ने इस बात पर भी हैरत जताई कि बीजेपी सरकारों के शासनकाल के दौरान हो रहे व्यापम और सृजन जैसे बड़े घोटालों में मुख्य आरोपियों और गवाहों की रहस्यमय ढंग से जान जा रही है. पार्टी ने कहा कि इस पक्ष की भी जांच होनी चाहिए. कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने बुधवार को कहा कि सृजन घोटाला इतना बड़ा है कि इसके जरिये राज्य के सरकारी कोष को पिछले कई साल में करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया है. उन्होंने कहा कि यह सब कुछ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की जानकारी के बिना नहीं हो सकता है. उन्होंने कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को इस्तीफा देना चाहिए.

घोटाले की सीबीआई जांच दिखावा: कांग्रेस

तिवारी ने कहा कि नीतीश सरकार की ओर से इस घोटाले की जांच सीबीआई से करवाने की सिफारिश एक ‘दिखावे’ के सिवाय कुछ नहीं हैं. उन्होंने कहा कि यह इतना बड़ा मामला है कि जब तक सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इस मामले की जांच नहीं करवायी जाती है, तब तक सच सामने नहीं आ पाएगा. उन्होंने कहा कि इस मामले में न केवल राज्य स्तर के नेता बल्कि बीजेपी के कुछ केन्द्रीय नेता और मंत्रियों का भी नाम आ रहा है. उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल के आगामी फेरबदल में दो मंत्रियों को सृजन घोटाले में कथित संलिप्तता के कारण ही हटाया जा सकता है. उन्होंने इस बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से स्थिति स्पष्ट करने को कहा.

पार्टी इस मामले को लगातार उठा रही है: अजय कुमार

कांग्रेस के एक दूसरे प्रवक्ता अजय कुमार ने कहा कि सृजन घोटाले के तहत ऐसे भी आरोप सामने आ रहे हैं कि बिहार के एक गांव में गैर लाइसेंस प्राप्त बैंक ही खोल दिया गया. ऐसे भी आरोप लगाये गए कि एक प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी को महंगी मोटरसाइकिल खरीदने के लिए कर्ज दिया गया. यह पूछे जाने पर कि कांग्रेस ने इस मुद्दे को बिहार में जेडीयू के साथ गठबंधन में सरकार चलाने के दौरान क्यों नहीं उठाया, अजय ने कहा कि यह मामला जब से सामने आया, उसके बाद से पार्टी इस मामले को लगातार उठा रही है.

सृजन के कार्यक्रमों में दूसरे नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय के भी शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर तिवारी ने कहा कि सहाय कोई ऐसे प्रभावपूर्ण पद पर नहीं थे कि वह बिहार सरकार को किसी तरह प्रभावित कर पाते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश सचिव विक्रम मिसरी का बढ़ा एक साल का कार्यकाल, सरकार का आदेश जारी
विदेश सचिव विक्रम मिसरी का बढ़ा एक साल का कार्यकाल, सरकार का आदेश जारी
RSS Meeting 2026: RSS की बड़ी बैठक में क्या होगा फैसला? राम मंदिर चढ़ावा विवाद और पेपर लीक के बीच बेलगाम में मंथन
RSS की बड़ी बैठक में क्या होगा फैसला? राम मंदिर चढ़ावा विवाद और पेपर लीक के बीच बेलगाम में मंथन
Amarnath Yatra 2026: 600 CCTV कैमरों और 'थर्ड आई' सिस्टम से होगी हर पल निगरानी, पूरी तरह एक्टिव हुआ ICCC
600 CCTV कैमरों और 'थर्ड आई' सिस्टम से होगी हर पल निगरानी, पूरी तरह एक्टिव हुआ ICCC
India France Relations: फ्रांस दौरे पर निर्मला सीतारमण, निवेश, टेक्नोलॉजी और आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार
फ्रांस दौरे पर निर्मला सीतारमण, निवेश, टेक्नोलॉजी और आर्थिक साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार

वीडियोज

Tata Sierra EV vs Curvv vs Harrier EV #sierraev #harrierev
New Hyundai Venue diesel automatic review and mileage #autolive
Toxic Review: 'Toxic' का सबसे बोल्ड अनाउंसमेंट! Yash ने 5 हीरोइनों को किया ग्रैंड लॉन्च
Gram Chikitsalay Season 2 जीतेगा दर्शकों का दिल, बोले कलाकार
Ram Mandir दान चोरी का 'वाराणसी कनेक्शन' सिक्योरिटी एजेंसी और 6 आरोपियों का काला चिट्ठा! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष के बाद महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, वीडियो शेयर कर BJP समर्थकों पर लगाया आरोप
अभिषेक बनर्जी, कुणाल घोष के बाद महुआ पर अंडों से हमला, Video शेयर कर BJP समर्थकों पर लगाया आरोप
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल को मिल जाएगी जमानत? सीनियर वकील ने बता दिया सबकुछ
'वैभव सूर्यवंशी पानी पिलाएगा तो...', रविचंद्रन अश्विन का अपने ही बयान पर तीखा पलटवार; कह डाली बड़ी बात
'वैभव सूर्यवंशी पानी पिलाएगा तो...', रविचंद्रन अश्विन का अपने ही बयान पर तीखा पलटवार
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
'हेरा फेरी 3' से एग्जिट के बाद प्रियदर्शन इस नई फिल्म अक्षय संग मचाएंगे धमाल, सारी डिटेल्स आईं सामने
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
भारत के खिलाफ बिलावल भुट्टो ने फिर उगला जहर, सिंधु के पानी को लेकर दी परमाणु बम धमकी
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
WhatsApp Username से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
WhatsApp Username से बढ़ेगा ऑनलाइन फ्रॉड? केंद्र सरकार करेगी जांच, मेटा को नोटिस भेजने की तैयारी!
कैसा होगा iPhone 18 Pro का लाइनअप? सामने आ गई एक-एक डिटेल
कैसा होगा iPhone 18 Pro का लाइनअप? सामने आ गई एक-एक डिटेल
Embed widget