एक्सप्लोरर

Earthquake: बिहार में भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.0 रही

Earthquake: बिहार और नेपाल के कुछ इलाकों में 6.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. रविवार की सुबह आए भूकंप के झटकों से लोग दहशत में हैं.

Earthquake: बिहार में रविवार की सुबह करीब 8 बजकर 13 मिनट पर लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किये. सुबह-सुबह आए भूकंप की वजह से लोगों में दहशत फैल गयी है और वो अपने घरों से बाहर निकल आए. रेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6 मापी गयी है. हालांकि इसका केंद्र काठमांडू बताया जा रहा, लेकिन  इसका असर बिहार के कई जिलों में देखा गया. रविवार की सुबह बिहार के कई जिलों तक इस प्रभाव महसूस किया गया है. नेपाल से मिल रही जानकारी के अनुसार काठमांडू से करीब 150 किमी दूर जमीन के 10 किमी नीचे हलचल होने की सूचना है.

बिहार के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

पटना, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा समेत कई जिलों के लोगों ने आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए. हालांकि बिहार के इन जिलों में आए  भूकंप की तीव्रता काफी कम थी. लेकिन भूकंप से हलचल महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से निकलने लगे. कहा जा रहा है कि रविवार की सुबह 8 बजे आए भूकंप के झटके सात सेकेंड तक महसूस किए गए. हालांकि सुबह-सुबह आए इस भूकंप की वजह से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है लेकिन भूकंप की खबर से लोगों में दहशत रही और लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए.

सुबह 8 बजकर 13 मिनट पर आया था भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र (एनईएमआरसी) के अनुसार, भूकंप काठमांडू, नेपाल के 147 किमी ईएसई में सुबह 8.13 बजे आया था. अब तक कोई नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं है.

बता दें कि 25 अप्रैल, 2015 को मध्य नेपाल की राजधानी काठमांडू और पोखरा शहर के बीच रिक्टर पैमाने पर 7.8 तीव्रता का एक उच्च तीव्रता वाला भूकंप आया था जिसमें 8,964 लोग मारे गए थे और 22,000 लोग घायल हो गए थे. इस भूकंप को गोरखा भूकंप के रूप में जाना जाता था, इसने उत्तर भारत के कई शहरों को भी हिला दिया था और इसके झटके पाकिस्तान के लाहौर, तिब्बत में ल्हासा और ढाका तक महसूस किए गए थे.भूकंप के बाद काठमांडू के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को बंद कर दिया गया था.

कहा जा रहा है कि हिमालय में भारतीय प्लेट यूरेशियन प्लेट के नीचे 5 सेमी प्रति वर्ष की दर से कम हो रही है. यह हिमालय के युवा तह पहाड़ों के निर्माण और बढ़ती ऊंचाई के लिए जिम्मेदार है, लेकिन इस क्षेत्र में भूकंप का खतरा भी बन रहा है. अगर तैयारी पर्याप्त नहीं है तो भूकंप जैसी आपदाएं कहर बरपा सकती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget