एक्सप्लोरर

बिहार: लालू और शहाबुद्दीन की बातचीत का ऑडियो जारी, BJP नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और जेल में बंद बाहुबली नेता शहाबुद्दीन के बीच फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो जारी होने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है. विपक्ष ने जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा निशाना साधा है, वहीं सत्ताधारी नेता अभी खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. इसी बीच बिहार के बीजेपी नेताओं ने शहाबुद्दीन-लालू टेप और मंत्रियों के बंगले के मामले में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा और कार्यवाही की मांग की.

 शहाबुद्दीन से कैसा निर्देश ले रहे हैं लालू ?

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "टीवी चैनल रिपब्लिक ने यह साफ कर दिया है कि लालू, माफिया से नेता बने शहाबुद्दीन से कैसा निर्देश ले रहे हैं. क्या नीतीश कुमार कार्रवाई करेंगे?"

सुशील मोदी ने अपने अगले ट्वीट में लिखा है, "शहाबुद्दीन अभी भी आरजेडी का सदस्य है, उसे लालू ने पार्टी से निलंबित क्यों नहीं किया?" उन्होंने एक अन्य ट्वीट में आगे लिखा है कि बिहार के मंत्री अब्दुल गफूर और सिद्दीकी ने सीवान जेल जाकर शहाबुद्दीन से मुलाकात की, इस बारे में भी राज्य सरकार चुप क्यों है? उन्होंने केंद्र सरकार से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है.

CM नीतीश कुमार से इस्तीफे की भी मांग

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहा, "इस ऑडियो के आने से साबित हो गया है कि राज्य में अपराधियों के संरक्षण में सरकार चल रही है. इस मामले में केंद्र को हस्तक्षेप करना चाहिए." मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की भी मांग की है.

इधर, जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि ऑडियो की सच्चाई जानने के बाद ही वह इस मामले पर कोई बयान देंगे. अभी इस बारे में कुछ टिप्पणी करना सही नहीं है.

रामनवमी के दिन सीवान में नहीं होनी चाहिए थी पुलिस तैनात

आपको बता दें कि एक निजी चैनल ने लालू प्रसाद और शाहबुद्दीन के बीच बातचीत का कथित ऑडियो टेप प्रसारित किया है. इसमें दो लोगों की आवाज आ रही है. दावा किया जा रहा है कि एक आवाज लालू प्रसाद और दूसरी शाहबुद्दीन की है. ऑडियो में शाहबुद्दीन, लालू प्रसाद को सीवान के एक पुलिस अधिकारी को हटाने की बात कर रहा है. ऑडियो में शाहबुद्दीन कहता है कि रामनवमी के दिन सीवान में पुलिस तैनात नहीं होनी चाहिए थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
UAE से भारत लाई गई करोड़ों की ठगी की आरोपी विशाखा राठौड़, CBI का बड़ा एक्शन
UAE से भारत लाई गई करोड़ों की ठगी की आरोपी विशाखा राठौड़, CBI का बड़ा एक्शन
Xप्लेन: किस राज्य के मंत्रिमंडल में महिला मंत्री जीरो, सबसे कम? यूपी-कर्नाटक तक चौंकाने वाले आंकड़े
किस राज्य के मंत्रिमंडल में महिला मंत्री जीरो, सबसे कम? यूपी-कर्नाटक तक चौंकाने वाले आंकड़े
PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग
PM मोदी के वीडियो पर बैन, अब मुश्किल में Meta, सरकार संग 45 मिनट तक मीटिंग

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
Embed widget