एक्सप्लोरर

बिहार में जहरीली शराब से मौत के आंकड़ों में बड़ा हेरफेर, NCRB डेटा में 2016 से 2021 के बीच महज 23 मौत, असल संख्या 200 पार

Bihar में 2016 से 2021 के दौरान कम से कम 20 जहरीली शराब के मामले सामने आए, जिनमें करीब 200 लोगों की मौत हुई. NCRB डेटा में सिर्फ 23 मौतों को ही दिखाया गया है.

Bihar Hooch Tragedy Deaths: बिहार के गोपालगंज जिले के खजुरबानी में साल 2016 में 16 से 18 अगस्त के बीच जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई थी. उस साल अप्रैल में शराबबंदी लागू होने के बाद से राज्य में यह पहला बड़ा जहरीली शराब का मामला था, लेकिन राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के डेटा में सिर्फ 6 मौतों को ही दिखाया गया है. यह काफी हैरान करने वाला है. 

हालांकि, यह बिहार में जहरीली शराब से संबंधित मौत के आंकड़ों में कोई इकलौती विसंगति नहीं है. अगर, साल 2016 से 2021 के (एनसीआरबी) डेटा को देखें तो बिहार में केवल 23 मौतों को ही दिखाया गया है. एनसीआरबी के डेटा के मुताबिक, 2016 में जहरीली शराब के कारण 6 लोगों की मौत हुई, 2017 में शून्य, 2018 में शून्य, 2019 में 9, 2020 में 6 और 2021 में दो.

20 मामलों में 200 लोगों की मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2016 से 2021 की अवधि के दौरान बिहार में कम से कम 20 जहरीली शराब के मामले सामने आए, जिनमें करीब 200 लोगों की मौत हुई. द इंडियन एक्सप्रेस के एक विश्लेषण के अनुसार, सिर्फ 2021 में नौ जहरीली शराब के मामलों में 106 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी. 2021 में भागलपुर में 22 मौतें, गोपालगंज में 20 मौतें और फिर 3-4 नवंबर को गोपालगंज में 15 मौतों को रिपोर्ट किया गया. 

राज्य की यात्रा करेंगे नीतीश कुमार

JDU ने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराब के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए दिसंबर 2025 के बाद बिहार यात्रा शुरू करेंगे. मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा था, "मैं लोगों को शराब पीने के दुष्प्रभावों के बारे में बताने के लिए राज्य भर में यात्रा करूंगा."

इस बीच, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा कि अन्य जिलों में जहरीली शराब से होने वाली मौतों के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स के मद्देनजर आयोग ने मौके पर जांच के लिए अपने एक सदस्य की अध्यक्षता में एक जांच दल को तैनात करने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें- Bihar Hooch Tragedy: पीड़ित गांव के मुखिया बोले- 'लोगों में था डर, बिना पोस्टमार्टम के लाशें जला दी, शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget