एक्सप्लोरर

गोपालगंज में जुमे की नमाज के चलते रविवार की जगह शुक्रवार को बंद रहते हैं स्कूल, एबीपी न्यूज़ ने खोली हर दावे की पोल

School Holiday: किशनगंज की तरह बिहार के गोपालगंज में भी रविवार की जगह शुक्रवार को सरकारी स्कूल बंद रखते हैं. एबीपी न्यूज़ की टीम जब यहां पहुंची तो शुक्रवार को स्कूलों के गेट पर ताला लगा था.

Gopalganj School Holiday: बिहार के गोपालगंज में मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों की छुट्टी रविवार को नहीं बल्कि शुक्रवार को रहती है. यह बच्चों की साप्ताहिक छुट्टी होती है, जो हर स्कूल में रविवार को दी जाती है. इससे पहले ऐसे ही मामले सामने आने के बाद शिक्षा मंत्री ने दावा किया था कि यहां सिर्फ रविवार को ही छुट्टी रहती है. एबीपी न्यूज़ ने हर दावे की पोल खोल दी है. यहां जुमे की नमाज के कारण शुक्रवार को छुट्टी दी जाती है. 

किशनगंज की तरह बिहार के गोपालगंज में भी रविवार की जगह शुक्रवार को सरकारी स्कूल बंद रखते हैं. एबीपी न्यूज़ की टीम सबसे पहले गोपालगंज के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगरनाथा पहुंची. यहां स्कूल बंद था. कक्षाओं में ताला लटका था. शिक्षकों के भी दफ्तरों में ताला लटका हुआ था. स्थानीय महिलाएं, जो मुस्लिम समुदाय से आती हैं. उन्होंने बताया कि सालों से यहां शुक्रवार को स्कूल बंद रहते हैं.

जुमे की नमाज के कारण बंद रहते हैं स्कूल 

जुमे की नमाज के कारण स्कूल बंद रहते हैं. यहां मुसलमानों की आबादी ज्यादा है, इसलिए स्कूल यहां बंद रहते हैं. शुक्रवार के बदले रविवार को स्कूल खुला रहता है. इसके बाद एबीपी न्यूज़ की टीम उत्क्रमित मध्य उर्दू विद्यालय दुलदुलिया पहुंची. यहां स्कूल बंद था. कक्षाओं में ताला लगा हुआ था. कुछ कक्षाओं में तो गेट और खिड़की ही नहीं थी. यहां भी लोगों का यही कहना था कि इन स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी रहती है. 

केवल रविवार को रहनी चाहिए साप्ताहिक छुट्टी 

इस पूरे मामले को लेकर गोपालगंज जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को स्कूल खुला रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह इस मामले में पूरी जानकारी लेंगे. साप्ताहिक छुट्टी सिर्फ रविवार को रहनी चाहिए. ये गलत हो रहा है. बिहार में एक नियम-एक कानून चलेगा. हालांकि वह इसके अलावा कुछ भी बोलने से बचते हुए नजर आए. वहीं, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का भी यही कहना था कि साप्ताहिक छुट्टी सिर्फ रविवार को रहेगी.

किशनगंज से भी सामने आया था ऐसा मामला

कुछ समय पहले किशनगंज में भी ऐसा ही मामला आया था. जुमे की नमाज के कारण साप्ताहिक छुट्टी सरकारी स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को रहती थी. इसके लेकर काफी विवाद भी हुआ था. गोपालगंज में भी स्कूलों में इस्लामिक प्रथाएं थोपने का मामला सामने आया है. सवाल उठ रहा है की क्या सरकारी स्कूलों के इस्लामीकरण की साजिश हो रही है? साप्ताहिक छुटी रविवार की जगह शुक्रवार को ही दी जा रही है. शुक्रवार को स्कूलों को बंद करने का कोई सरकारी आदेश, अधिसूचना या दस्तावेज किसी के पास नहीं है. 

ये भी पढ़ें: 

दिवाली से पहले बंगाल-ओडिशा में खतरनाक तूफान 'सितरंग' की आहट, जानें कितनी होगी रफ्तार और क्या है तैयारी

Rewa Accident: रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 15 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget