एक्सप्लोरर

बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का शिवपाल यादव पर वार, 'कोई कह रहा है गोली चली वो अच्छी बात है, तो...'

Shivpal Yadav on Kar Sevak Firing: 1990 की घटना पर शिवपाल यादव के बयान को बिहार के पूर्व डीजीपी ने राजनीतिक बताया है. उन्होंने कहा कि आदमी के जीवन का नुकसान होना दुर्भाग्यपूर्ण है.

Gupteshwar Pandey on Kar Sevak Firing: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राजनीति जोरों शोरों से चल रही है. इस बीच बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने समाजवादी पार्टी (सपा) नेता शिवपाल यादव के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि उस समय की क्या स्थिति थी और किस परिस्थिति में वहां गोली चली, लेकिन किसी भी परिस्थिति में गोली चलना और आदमी के जीवन का नुकसान होना दुर्भाग्यपूर्ण है."

उन्होंने कहा, "साल 1990 की बात को कोई आज दोहरा रहा है और कह रहा है कि गोली चली वो अच्छी बात थी, इसका मतलब ये बात पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है. देश पहले से घायल है और ऐसी स्थिति में इस तरह की बयानबाजी करना दुर्भाग्यपूर्ण है." 

भागवान राम के कितने रूप?

इस दौरान उन्होंने कहा, "भगवान राम के तीन रूप हैं. एक तो निर्गुण निराकार रूप में राम श्रष्टि के कण-कम में व्याप्त हैं, जिन्हें ब्रह्म कहते हैं. वे सच्चिदानंद हैं, लेकिन हमारे बहुत काम के नहीं हैं. वे ज्ञानियों के लिए हैं. राम का दूसरा स्वरूप परमात्मा का है, वे चतुर्भुज रूप से वैकुंठ में विराजमान हैं. इस रूप का नाम है धाम, लेकिन कोई लीला नहीं है."

उन्होंने कहा, "राम का तीसरा रूप जब अवध में कौशल्या के कोख से अवतरित होते हैं उस राम को हम भगवान के रूप में जानते हैं. उनका नाम है, रूप है, गुण है, धाम है, उनकी लीला है, जिसे गाकर भक्त पार पाते हैं."

शिवपाल यादव ने दिया था विवादित बयान

इससे पहले सपा नेता शिवपाल यादव ने बयान दिया था कि संविधान की रक्षा करने के लिए उस समय कारसेवकों पर गोली चलवाई गई थी. उन्होंने कहा, उस समय कोर्ट ने जस की तस स्थिति बनाने की बात कही थी, इस वजह से गोली चलवाई गई. इससे पहले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी कारसेवकों पर हुई फायरिंग को सही ठहराया था.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रूट पर सीएम हिमंत बिस्व सरमा बोले, '...तो केस दर्ज करेंगे, गिरफ्तारी होगी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget