एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: JMM ने कहा- आरजेडी ने की मक्कारी, हम सात सीटों पर अकेले लड़ेंगे

जेएमएम ने आरजेडी पर राजनीतिक मक्कारी करने का आरोप लगाया. पार्टी ने कहा कि हम सीटों पर लड़ेंगे लेकिन डटकर लड़ेंगे.

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) बिहार में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी. जेएमएम ने कहा कि आरजेडी ने राजनीतिक मक्कारी की है ऐसे में हमने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है. बता दें कि झारखंड में आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर जेएमएम ने विधानसभा चुनाव लड़ा था. झारखंड में आरजेडी ने एक सीट पर जीत हासिल की थी और पार्टी के विधायक को मंत्री का पद भी मिला.

फिलहाल जेएमएम ने बिहार की सात सीटें तय की हैं जहां पर वह अपने उम्मीदवार उतारेगी. आगे दूसरे और तीसरे चरण के लिए भी वह अपने कैंडिडेट उतार सकती है. जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, “जेएमएम ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है. हमने सात सीटों की पहचान की है जहां हम चुनाव लड़ेंगे.”

बिहार चुनाव: JMM ने कहा- आरजेडी ने की मक्कारी, हम सात सीटों पर अकेले लड़ेंगे

भट्टाचार्य ने आरोप लगाया, ‘‘आरजेडी द्वारा हमारे साथ जो राजनीतिक मक्कारी की गयी है उसके खिलाफ हम बोलने को मजबूर हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम बिहार चुनाव लड़ेंगे तो हमें किसी की राजनीतिक खैरात नहीं चाहिए. हम अपने संगठन के बल पर चुनाव लड़ने के लिए सक्षम हैं. इसीलिए हमने फैसला लिया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में हम ताल ठोंककर लड़ेंगे. हम कम सीटों पर लड़ेंगे लेकिन ताल ठोंक कर लड़ेंगे. हम न तो आरजेडी के साथ और न ही जेडीयू के साथ मिलकर वहां चुनाव लड़ेंगे.’’

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल झामुमो ने पहले चरण में सात सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है जो आगे बढ़ भी सकती हैं. फिलहाल पार्टी ने झाझा, चकई, कटोरिया, धमदाहा, मनिहारी, पीरपैंती और नाथनगर सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है.’’

भट्टाचार्य ने इशारों में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया. उन्होंने कहा ‘‘आरजेडी में नये नये नेता बने हैं .... वह तो सबकुछ भूल गये हैं. वह तो वास्तव में राजनीतिक मर्यादाएं ही भूल गये हैं.’’

बिहार में महागठबंधन से अलग होने के जेएमएम के फैसले का झारखंड में असर पूछे जाने पर उन्होंने दो टूक कहा, ‘‘फिलहाल झारखंड में सत्ताधारी गठबंधन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि हम जिसके घर में दिया जलाते हैं उसे बुझाने में विश्वास नहीं रखते हैं.’’

बिहार चुनावः बीजेपी ने जारी की 27 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, शूटर श्रेयसी सिंह सहित पांच महिलाओं को टिकट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget