एक्सप्लोरर

बिहार: गया में कन्हैया कुमार के काफिले पर फिर से हमला, पिछले दो हफ्ते में सातवां हमला

कन्हैया की 'जन गण मन यात्रा' के आयोजकों का दावा है कि पिछले दो सप्ताह में काफिले पर यह सातवां हमला है.इसके पहले छपरा और सुपौल में 'जन गण मन यात्रा' के दौरान पत्थरबाजी हुई थी.

गया: जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर मंगलवार को बिहार में फिर से हमला हुआ. साथ ही काफिले में शामिल कांग्रेस के एक नेता की कार को भी नुकसान पहुंचाया गया. संदेह है कि यह हमला बीजेपी के कथित सदस्यों ने किया है. कन्हैया कुमार की 'जन गण मन यात्रा' के आयोजकों का दावा है कि पिछले दो सप्ताह में काफिले पर यह सातवां हमला है. पिछले महीने शुरू हुई यह यात्रा एक पखवाड़े बाद पटना में विशाल रैली के साथ समाप्त होगी.

विपक्ष के महागठबंधन के नेताओं के साथ बाद में एक मंच पर मौजूद कन्हैया कुमार ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार की आलोचना की. हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान और अवधेश कुमार सिंह ने भी गया जिले के शेरघाटी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. सभा स्थाल पर पहुंचने से पहले ही रास्ते में बाइक सवार कुछ लोगों ने काफिले पर पत्थर फेंके. इसमें सिंह की कार का सीसा टूट गया. पार्टी सूत्रों ने बताया कि सिंह को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है.

बिहार: गया में कन्हैया कुमार के काफिले पर फिर से हमला, पिछले दो हफ्ते में सातवां हमला

बता दें कि कुछ दिन पहले भी कन्हैया कुमार के काफिले पर बिहार के सुपौल में हमला हुआ था. तब भी कन्हैया की गाड़ी पर पत्थर फेंका गया था. हमले में दो गाड़ियों का शीशा चकनाचूर हो गया था और कई लोग घायल हो गए थे. एक गाड़ी के ड्राइवर के चेहरे पर चोट आई थी. कन्हैया जिस गाड़ी पर सवार थे उस पर भी पत्थर और स्याही फेंकी गई थी. चौंकाने वाली बात यह थी कि यह हमला सुपौल सदर थाने से लगभग सौ मीटर की दूरी पर हुआ था. इसके पहले छपरा में जन गण मन यात्रा के दौरान पत्थरबाजी हुई थी.

यह भी पढ़ें-

आप की प्रचंड जीत के बाद महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर गोलीबारी, एक कार्यकर्ता की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget