एक्सप्लोरर

COVID-19: बिहार में कोरोना के 68 नए मामले आए, पढ़ें जिलावार ब्योरा

बिहार में कोरोनो वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या सोमवार को बढ़कर 345 हो गई. राज्य में 68 नए मामले आए हैं.

पटना: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. राज्य में 68 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ यहां COVID-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 345 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के ताजा मामलों में मु़ंगेर जिले में 22, रोहतास में 16, भोजपुर में 7, पटना में 6, मधुबनी और औरंगाबाद में 5-5, लखीसराय में 3 और सारण, दरभंगा, नवादा, पूर्णिया में एक एक मामले शामिल हैं.

किन जिलों में हैं कितने मामले?

बिहार के कुल 38 जिलों में से 25 जिले कोविड-19 प्रभावित हो गये हैं, बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अबतक सबसे अधिक मुंगेर में 90, नालंदा में 34, पटना में 39, सिवान मेंं 30, रोहतास में 31, बक्सर में 25, कैमूर में 14, गोपालगंज में 12, बेगुसराय, भोजपुर में 9-9, औरंगाबाद में 7, गया में 6, भागलपुर, पूर्वी चंपारण-मधुबनी में 5-5, अरवल, नवादा, लखीसराय, सारण में 4-4, बांका, वैशाली में दो-दो और मधेपुरा, जहानाबाद, पूर्णिया और दरभंगा में एक-एक मामला प्रकाश में आया है.

ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में बीते दिनों आने से अबतक 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गयी थी. उसके संपर्क में आए 11 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी .

बिहार में अबतक 18179 कोरोना संदिग्ध सैंपल की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 57 मरीज ठीक भी हुए हैं.

क्या बोले CM नीतीश कुमार? इससे पहले कोरोना वायरस पर आयोजित प्रधानमंत्री के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में कोरोना की जांच के लिए 6 लैब काम कर रही हैं, जिससे जांच में तेजी आयी है. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए हमलोगों ने पूरे राज्य में पल्स-पोलियो अभियान की तर्ज पर घर-घर जाकर जांच करा रहे हैं. अब तक 75 लाख परिवारों के 4 करोड़ से अधिक लोगों की जांच की जा चुकी है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने राज्य के बाहर फंसे बिहार के मजदूरों और जरुरतमंद व्यक्तियों के लिए सहायता राशि के रूप में मुख्यमंत्री विशेष सहायता अंतर्गत 1,000 रुपये देने का निर्णय किया था. इस संबंध में अब तक 25 लाख आवदेन आ चुके हैं, जिनमें से 15 लाख लोगों के खाते में 1000 रुपए की राशि अंतरित की जा चुकी है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन कब तक जारी रहना है यह निर्णय केंद्र सरकार को करना है. इस मामले में विशेषज्ञों की राय ली जा सकती है. केंद्र सरकार का लॉकडाउन के संबंध में जो भी फैसला होगा हम उसका अनुपालन करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बाहर से कुछ लोग अभी भी आ रहे हैं जिनमें कई संक्रमित पाए गए हैं और उनके माध्यम से अन्य लोग भी सक्रंमित हो रहे हैं.

COVID-19: देश में सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में 522 नए केस, केवल मुंबई में 5776 पॉजिटिव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका, हॉर्स ट्रेडिंग-भ्रष्टाचार मामले में CBI मांग
तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका, हॉर्स ट्रेडिंग-भ्रष्टाचार मामले में CBI मांग
विदेश से लौटते ही पीएम मोदी ले सकते हैं बड़ा फैसला? बुलाई गई कैबिनेट मंत्रियों की बैठक
विदेश से लौटते ही पीएम मोदी ले सकते हैं बड़ा फैसला? बुलाई गई कैबिनेट मंत्रियों की बैठक
Explained: रात का पारा 5 डिग्री बढ़ने का मतलब और शरीर पर असर क्या, कैसे 50% बढ़ जाता मौत का जोखिम?
रात का पारा 5 डिग्री बढ़ने का मतलब और शरीर पर असर क्या, कैसे 50% बढ़ जाता मौत का जोखिम?
विजय की सरकार में दो कांग्रेस विधायक बनेंगे मंत्री, 59 साल बाद पार्टी तमिलनाडु कैबिनेट में होगी शामिल
विजय की सरकार में दो कांग्रेस विधायक बनेंगे मंत्री, 59 साल बाद पार्टी तमिलनाडु कैबिनेट में होगी शामिल

वीडियोज

ABP Report | Modi Meloni Viral Video : Melody पर Rahul Gandhi का तीखा तंज, भारत में मचा भारी बवाल
Rahul Gandhi on PM Modi | Chitra Tripathi: मेलोनी से मिले मोदी...विपक्ष को लगी मिर्ची! | Modi-Meloni
Jr NTR की Dragon Glimpse में दिखा KGF-Salaar वाला Vibe, Fans को नहीं मिला ‘Mind-Blowing’ Moment
Vasudha: Chandrika की वापसी से कांपी karishma, क्या भुगतनी पड़ेगी अपने पापों की सजा?
Bollywood News: मुंबई इवेंट में पैपराजी पर बुरी तरह भड़के सलमान खान, वीडियो वायरल (20-05-26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विजय की सरकार में दो कांग्रेस विधायक बनेंगे मंत्री, 59 साल बाद पार्टी तमिलनाडु कैबिनेट में होगी शामिल
विजय की सरकार में दो कांग्रेस विधायक बनेंगे मंत्री, 59 साल बाद पार्टी तमिलनाडु कैबिनेट में होगी शामिल
Jammu News: सरसों तेल की कीमत में 30 रुपये तक का इजाफा, पैनिक बाइंग का असर, व्यापारी क्या बोले?
जम्मू: सरसों तेल की कीमत में 30 रुपये तक का इजाफा, पैनिक बाइंग का असर, व्यापारी क्या बोले?
भारत-इटली रिश्तों में नया आयाम: विशेष रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर सहमति, क्या बोले PM मोदी-मेलोनी?
भारत-इटली रिश्तों में नया आयाम: विशेष रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर सहमति, क्या बोले PM मोदी-मेलोनी?
पंजाब में दिनदहाड़े जो हुआ, वीडियो देख हरभजन सिंह को आया गुस्सा कहा- पुलिस...
पंजाब में दिनदहाड़े जो हुआ, वीडियो देख हरभजन सिंह को आया गुस्सा कहा- पुलिस...
करण कुंद्रा ने रोमांटिक अंदाज में तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग, एक्ट्रेस हुई इमोशनल
करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज, पहनाई डायमंड रिंग, एक्ट्रेस हुई इमोशनल
Google का बड़ा कदम! अब AI से बनी फर्जी फोटो-वीडियो पकड़ना होगा आसान, आ गया नया फीचर
Google का बड़ा कदम! अब AI से बनी फर्जी फोटो-वीडियो पकड़ना होगा आसान, आ गया नया फीचर
Explained: रात का पारा 5 डिग्री बढ़ने का मतलब और शरीर पर असर क्या, कैसे 50% बढ़ जाता मौत का जोखिम?
रात का पारा 5 डिग्री बढ़ने का मतलब और शरीर पर असर क्या, कैसे 50% बढ़ जाता मौत का जोखिम?
किसी ने दी टॉफी तो कोई कदमों तले आया... देखें दुनिया के तमाम पीएम ने कैसे किया मेलोनी का वेलकम?
किसी ने दी टॉफी तो कोई कदमों तले आया... देखें दुनिया के तमाम पीएम ने कैसे किया मेलोनी का वेलकम?
Embed widget