एक्सप्लोरर

INDIA Alliance Meeting: क्या INDIA गठबंधन का बढ़ेगा कुनबा? नीतीश कुमार ने इन दो बड़े दलों से साधा संपर्क

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले 26 विपक्षी दलों ने महागठबंधन किया है. जिसका नाम इंडिया रखा गया. इस गठबंधन की अगली बैठक 31 अगस्त से मुंबई में होने वाली है.

INDIA Alliance Meeting: मुंबई में होने वाली विपक्षी गठबंधन इंडिया (INDIA) की बैठक से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने अकाली दल (SAD) और आईएनएलडी (INLD) से विपक्षी गठबंधन में शामिल होने के लिए संपर्क किया है. 

मुंबई की बैठक में नीतीश कुमार इन दोनों दलों को इंडिया गठबंधन में साथ लेने का प्रस्ताव रख सकते हैं. आगामी 25 सितंबर को हरियाणा के कैथल में पूर्व उपप्रधानमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के संस्थापक चौधरी देवीलाल की जयंती पर आयोजित होने वाली रैली में नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और सुखबीर बादल शामिल होंगे. 

ओपी चौटाला और सुखबीर बादल के संपर्क में नीतीश कुमार

नीतीश कुमार लगातार इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला और अकाली दल के मुखिया सुखबीर बादल के संपर्क में हैं. इसके अलावा इंडिया गठबंधन की ओर से बीएसपी से संपर्क किए जाने की चर्चा का कांग्रेस के उच्च सूत्र खंडन कर रहे हैं. 

हरियाणा की पार्टी है इनेलो

इंडियन नेशनल लोकदल हरियाणा की पार्टी है. चौधरी देवीलाल के बेटे और हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला पार्टी के मुखिया हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के दो उम्मीदवार लोकसभा चुनाव जीते थे. हालांकि साल 2018 में पार्टी में फूट पड़ गई थी. ओपी चौटाला के दो बेटे (अजय चौटाला और अभय चौटाला) हैं. 

लोकसभा में नहीं है कोई भी सांसद

उनके बड़े बेटे अजय चौटाला के बच्चों (दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला) और अभय चौटाला में मतभेद हो गए थे. जिसके बाद दुष्यंत चौटाला ने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नाम से नया दल बनाया था. अजय चौटाला जेजेपी के अध्यक्ष हैं. हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी गठबंधन की सरकार है जिसमें दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम हैं. इनेलो को 2019 के लोकसभा चुनाव में कोई सीट नहीं मिली थी.  

पहले एनडीए में था शिरोमणि अकाली दल

शिरोमणि अकाली दल पंजाब की पार्टी है. कांग्रेस के बाद ये पार्टी भारत में दूसरी सबसे पुरानी पार्टी है, जिसकी स्थापना 1920 में हुई थी. सुखबीर सिंह बादल पार्टी के अध्यक्ष हैं. शिअद पहले बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए का ही हिस्सा थी, लेकिन 2020 में कृषि बिलों का विरोध करते हुए इसने एनडीए छोड़ दिया था. लोकसभा में पार्टी के दो सांसद हैं. इनमें सुखबीर सिंह बादल फिरोजपुर सीट से सांसद हैं और उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल बठिंडा सीट से सांसद हैं.

ये भी पढ़ें- 

Muzaffarnagar Case: मुजफ्फरनगर स्कूल थप्पड़ कांड में फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर पर क्यों दर्ज हुआ मुकदमा? जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget