एक्सप्लोरर

Bihar Caste Survey: 'जातीय सर्वे से पीएम मोदी की उड़ी नींद, इसलिए न्यूजक्लिक पर कार्रवाई', बोले पवन खेड़ा, ED के एक्शन को बताया पुराना हथियार

Pawan Khera Attacks on PM Modi: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने मंगलवार को मीडिया आउटलेट न्यूजक्लिक पर छापेमारी की, जिसके बाद पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर हमला बोला.

Bihar Caste Survey Report: बिहार में सोमवार (2 अक्टूबर) को जाति आधारित गणना रिपोर्ट जारी होने के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बयान सामने आया है. पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया माध्यम 'एक्स' पर लिखा कि कल जब से बिहार के जातिगत गणना के चौंका देने वाले आंकड़े सामने आये हैं, तब से पूरे देश में जाति जनगणना की मांग जोर पकड़ रही है.  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की नींद उड़ी हुई है. 

पवन खेड़ा ने आगे लिखा कि जब पाठ्यक्रम के बाहर का कोई सवाल खड़ा हो जाता है तो पीएम मोदी के पाठ्यक्रम का एक देखा भाला अस्त्र बाहर ले आया जाता है और वो मुद्दे से लोगों का ध्यान बंटाने का अस्त्र है. उन्होंने कहा कि आज सुबह से ही न्यूजक्लिक के योगदानकर्ता पत्रकारों के खिलाफ हो रही कार्यवाही इसी पाठ्यक्रम का हिस्सा है.

दिल्ली पुलिस की न्यूजक्लिक पर छापेमारी

दरअसल, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने मंगलवार को मीडिया आउटलेट न्यूजक्लिक और उसके पत्रकारों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की. इस कार्रवाई को लेकर पत्रकारों ने रोष व्यक्त किया है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने न्यूजक्लिक के कुछ पत्रकारों के लैपटॉप और मोबाइल फोन का ‘डंप डेटा’ (किसी कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल से किसी दूसरे उपकरण में स्थानांतरित किया गया डेटा) बरामद किया.

अधिकारियों ने बताया कि कुछ पत्रकारों को लोधी रोड स्पेशल सेल लाया गया है, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. एक वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दिल्ली पुलिस मेरे घर पहुंची. मेरा लैपटॉप और फोन ले लिया.’’ एक अन्य पत्रकार भाषा सिंह ने भी ‘एक्स’ पर लिखा, 'मेरे फोन से आखिरी ट्वीट.. दिल्ली पुलिस मेरा फोन जब्त कर रही है.''  सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की जांच का हवाला देते हुए हाल में दावा किया था कि ‘न्यूजक्लिक’ के धन के लेन-देन की जांच से ‘‘भारत विरोधी एजेंडे’’ का पता चला है.

यह भी पढ़ें:-

क्या चुनावी राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होगा जाति सर्वे का असर, चुनाव से पहले विपक्ष ने चल दिया मास्टर स्ट्रोक? 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश
गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget