एक्सप्लोरर

'200 रुपए रोजाना की आय में गुजारा करते हैं बिहार के 34 फीसदी परिवार', चौंका रहे बिहार के जातिगत सर्वे के आंकड़े

बिहार विधानसभा में पेश की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार गरीब परिवार को दो लाख रुपये देने का मन बना रही है.

Bihar Economic Survey: बिहार विधानसभा में मंगलवार (8 नवंबर 2023) को पेश की गई जाति सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में एक तिहाई से अधिक परिवार प्रतिदिन 200 रुपये या उससे कम की आय पर गुजारा कर रहे हैं, जबकि समान कमाई पर जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) परिवारों की संख्या लगभग 43 प्रतिशत है.

सीएम नीतीश कुमार ने सर्वेक्षण के निष्कर्षों के आधार पर राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण बढ़ाने का इरादा व्यक्त किया और कहा कि इस आशय का एक कानून विधानमंडल के चालू सत्र में लाए जाने की संभावना है. नीतीश ने अपनी सरकार द्वारा कराए गए जाति सर्वेक्षण पर एक विस्तृत रिपोर्ट दोनों सदनों में पेश किए जाने के बाद हुई चर्चा में भाग लेते हुए यह बयान दिया.

क्या कहती है सर्वे रिपोर्ट?
बिहार विधानसभा में पेश की गई सर्वे रिपोर्ट से पता चलता है कि राज्य की कुल आबादी 13.07 करोड़ में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) (27.13 प्रतिशत) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग उपसमूह (36 प्रतिशत) की हिस्सेदारी 63 प्रतिशत है जबकि एससी और एसटी कुल मिलाकर 21 प्रतिशत से थोड़ा अधिक हैं. रिपोर्ट के अनुसार राज्य में लगभग 2.97 करोड़ परिवार हैं जिनमें से 94 लाख से अधिक (34.13 प्रतिशत) 6000 रुपये या उससे कम मासिक आय पर जीवन यापन कर रहे हैं.

हर गरीब परिवार को देंगे दो लाख रुपये 
बिहार के सीएम ने कहा, जिन परिवारों की मासिक आय 94 लाख रुपये से कम है हम उन परिवारों को निर्माण कार्य करने के लिए दो-दो लाख रुपये की सहायता देने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि इसके अलावा उनकी सरकार ने आवास निर्माण के लिए ऐसे प्रत्येक परिवार जिनके पास रहने के लिए कोई घर नहीं है, को एक लाख रुपये देने की योजना बनाई है. नीतीश ने कहा, ‘‘अगर हमें (बिहार को) विशेष श्रेणी का दर्जा मिलता है तो हम दो से तीन वर्षों में अपने लक्ष्य हासिल करने में सक्षम होंगे.’

ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, 6.9 तीव्रता से हिला देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
'दिल्ली में अपने आलाकमान के सामने...' एचडी कुमारस्वामी ने CM शिवकुमार पर साधा निशाना
'दिल्ली में अपने आलाकमान के सामने...' एचडी कुमारस्वामी ने CM शिवकुमार पर साधा निशाना
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget