एक्सप्लोरर

बिहार : बीजेपी ने नीतीश को दिया 'समर्थन पर विचार' का प्रस्ताव, कहा- लालू का साथ छोड़ें

पटना : बिहार में राजनीति उथल-पुथल लगातार मची हुई है. बीजेपी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी लगातार राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर हमले कर रहे हैं. इसके साथ ही हाल में लीक हुए कथित टेप (लालू और शहाबुद्दीन की बातचीत) ने भी सियासी घमासान मचाया हुआ है. इन सब के बीच बीजेपी नेता सुशील मोदी ने नीतीश कुमार को बड़ प्रस्ताव दे दिया है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह प्रस्ताव दिया गया है

चारा घोटाला मामलों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद पर अलग-अलग मुकदमा चलाए जाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह प्रस्ताव दिया गया है. सुशील मोदी ने कहा कि अगर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद का साथ छोड़ दें, तो बीजेपी, जनता दल (युनाइटेड) सरकार को समर्थन देने पर विचार करेगी.

यह भी पढ़ें : चारा घोटाला : लालू यादव को झटका, SC ने कहा- पूर्व सीएम पर चलेगा साजिश रचने का मुकदमा

नीतीश कुमार वैसे लालू प्रसाद का साथ अभी नहीं छोड़ने वाले : सुशील

पूर्व उपमुख्यमंत्री मोदी ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा, "नीतीश कुमार वैसे लालू प्रसाद का साथ अभी नहीं छोड़ने वाले हैं. परंतु भविष्य में अगर वह ऐसा करते हैं, तब बीजेपी, जद (यू) को समर्थन देने पर विचार करेगी." पिछले कई दिनों से लालू परिवार पर बेनामी संपत्ति रखने का आरोप लगाने वाले बीजेपी नेता ने संवाददाताओं से बात की.

नीतीश अभी किसी भी तरह सत्ता से हटना नहीं चाहते : सुशील

उन्होंने कहा कि "नीतीश अभी लालू का साथ चाहेंगे, क्योंकि नीतीश अभी किसी भी तरह सत्ता से हटना नहीं चाहते. लालू को अभी छोड़कर नीतीश कहीं नहीं जाएंगे." उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अब सुशासन से, राज्य में विधि-व्यवस्था से और विकास कार्यों से कोई मतलब नहीं है. वे अब केवल सत्ता में बने रहना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि लालू 'कमजोर' रहेंगे, वह सरकार में ज्यादा कुछ नहीं बोल पाएंगे.

यह भी पढ़ें : मोदी सरकार पर बोले प्रवीण तोगड़िया, 'आज सरहद पर न सैनिक सुरक्षित, न ही गांवों में किसान खुशहाल'

जद (यू) ने सुशील मोदी के बयान को गुमराह करने वाला बताया

दूसरी तरफ जद (यू) ने सुशील मोदी के बयान को गुमराह करने वाला बताया है. जद (यू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बिहार का जनादेश सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि इस निर्णय से महागठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है. सरकार पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget