एक्सप्लोरर

Bihar Assembly Election 2025: जिस हसनपुर सीट से तेज प्रताप यादव ने जीता था पिछला चुनाव, वहां से लालू यादव ने किसे दिया टिकट?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए RJD ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. RJD सुप्रीमो लालू यादव ने अपने बड़े तेज प्रताप यादव की हसनपुर सीट पर भी प्रत्याशी उतारा है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने कुल 143 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जारी इस लिस्ट में युवाओं, महिलाओं और अल्पसंख्यक वर्ग को प्राथमिकता दी गई है. RJD ने महुआ से मुकेश रोशन को प्रत्याशी बनाया है जो तेज प्रताप यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.

हालांकि, RJD के लिस्ट में एक नाम काफी सुर्खियां बटोर रहा है, वह नाम है माला पुष्पम, जिसे समस्तीपुर जिले में स्थित हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद ने टिकट दिया है. बता दें कि ये वही सीट है, जहां से पिछली बार लालू यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने चुनाव जीता था. RJD ने इस बार 18 अल्पसंख्यक उम्मीदवारों और 24 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है. पार्टी ने इसे सामाजिक समरसता और प्रतिनिधित्व का प्रतीक बताया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर राघोपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे, जो उनका पारंपरिक गढ़ माना जाता है.

किसको कहां से मिला है मौका?

राजद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश यादव को झाझा से प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं, दरभंगा ग्रामीण से छह बार के विधायक ललित यादव को टिकट मिला है. लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले भोला यादव बहादुरपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी सीवान से RJD उम्मीदवार होंगे. दिवंगत बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को रघुनाथपुर सीट से टिकट मिला है, जो चर्चा का विषय बन गया है. इसके अलावा, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को छपरा से उम्मीदवार बनाया गया है, जिससे वहां का चुनावी मुकाबला बेहद रोचक हो गया है.

महुआ सीट पर मुकेश रोशन लड़ेंगे चुनाव

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव को हिलसा सीट से टिकट मिला है. वहीं, उजियारपुर से आलोक मेहता को उम्मीदवार बनाया गया है. महुआ सीट से मुकेश रोशन को प्रत्याशी घोषित किया गया है, जहां उनका मुकाबला तेज प्रताप यादव से होने की संभावना है.

राजद ने बाहुबली नेताओं के परिवारों को दी जगह

RJD ने बाहुबली नेताओं के परिवारों को भी जगह दी है. नवादा से कौशल यादव, मोकामा से सूरज भान सिंह की पत्नी वीना देवी और दानापुर से रीत लाल यादव को टिकट दिया गया है. राजद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर प्रत्याशियों की सूची साझा करते हुए सभी उम्मीदवारों को बधाई दी और विजय की अग्रिम शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार की नई दिशा और उम्मीदों का चुनाव होगा.

ये भी पढ़ें:  'INS विक्रांत ने पाकिस्तान की रातों की नींद हराम कर दी', दिवाली पर नेवी के जवानों के बीच पहुंचे PM मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल का नाम हो 'पश्चिम बंगो', बख्तियारपुर स्टेशन का भी बदले नाम, BJP चीफ की बड़ी मांग
पश्चिम बंगाल का नाम हो 'पश्चिम बंगो', बख्तियारपुर स्टेशन का भी बदले नाम, BJP चीफ की बड़ी मांग
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?
अमित शाह के बयान से तिलमिलाया विपक्ष, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget