एक्सप्लोरर

आरक्षण पर आरएसएस का बड़ा बयान, कहा- जब तक आरक्षण की जरूरत है, यह जारी रहना चाहिए

एनआरसी पर हुई चर्चा को लेकर आरएसएस सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने मीडिया को बताया कि बैठक के दौरान एनआरसी का मुद्दा उठा. चर्चा में यह बात सामने आई कि बहुत सारे घुसपैठिया सूची में अपना नाम डलवाने में कामयाब हो गए हैं.

पुष्कर: राजस्थान के पुष्कर में आरएसएस की तीन दिन की समन्वय बैठक का आखिरी दिन था. बैठक को लेकर जानकारी देने आए आरएसएस के संयुक्त महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया. होसबोले ने कहा कि समाज में सामाजिक और आर्थिक विषमता रहने के कारण आरक्षण की जरूरत है और जब तक इसके लाभार्थियों को इसकी जरूरत महसूस होती है, इसे जारी रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि संघ का मजबूती से मानना है कि मंदिर, श्मशान और तालाब सभी के लिए खुले होने चाहिए और किसी खास जाति तक सीमित नहीं होने चाहिए.

होसबोले ने कहा कि हमारे समाज में सामाजिक और आर्थिक विषमता है, इसलिए आरक्षण की जरूरत है. हम संविधान प्रदत्त आरक्षण का पूरा समर्थन करते हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या आरएसएस को लगता है कि आरक्षण अनिश्चित काल तक जारी नहीं रहना चाहिए, तो होसबोले ने कहा कि यह व्यवस्था के लाभार्थियों पर निर्भर करता है.

आरक्षण पर अपने संगठन का रुख स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आरक्षण तब तक जारी रहना चाहिए जबतक कि इसके लाभार्थियों को इसकी जरूरत महसूस होती है.’’ उन्होंने कहा कि एक दलित संगठन ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिखकर समाज में भेदभाव खत्म करने के लिए संघ के रुख की सराहना की थी. उन्होंने यह भी बताया कि संघ की समन्यवय बैठक के एजेंडे में आरक्षण शामिल नहीं था और इस पर चर्चा नहीं हुई.

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार समन्वय बैठक में आरएसएस से संबद्ध 35 संगठनों के 200 से ज्यादा प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए. बैठक में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा और महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने भी शिरकत की. हाल में भागवत ने सौहार्दपूर्ण माहौल में आरक्षण के लाभार्थियों और जो लोग इसे हासिल नहीं कर रहे हैं उनके बीच बातचीत का सुझाव दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget