एक्सप्लोरर

ट्रंप के आगरा दौरे को लेकर बड़ा पेंच, ताजमहल कैंपस के अंदर तक कार ले जाने पर अड़ी US सीक्रेट सर्विस

अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.24 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप भारत आ रहे हैं.

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के आगरा दौरे पर कुछ संशय के बादल मंडरा सकते हैं. इसकी वजह है ट्रंप को उन्हीं की कार में ताजमहल तक ले जाने को लेकर अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का आग्रह और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के चलते इस मामले पर भारतीय पक्ष का इनकार. हालांकि सूत्रों के मुताबिक इस मामले को सुलझाने और रास्ता निकालने के लिए यात्रा इंतजामों में लगे दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बातचीत का दौर चल रहा है.
दरअसल, ताज को वाहनों के प्रदूषण से बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने इस विश्व धरोहर इमारत के 500 मीटर दायरे में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबन्ध लगा रखा है. इस पाबंदी के दायरे में वीवीआईपी वाहन भी आते हैं. इसके चलते अन्य मुल्कों के राजनेता भी जब ताज का दीदार करने आते हैं तो इसका इस्तेमाल करते हैं.
साथ ही अमेरिकी अधिकारियों को व्यापक सुरक्षा इंतजामों के तहत राष्ट्रपति ट्रंप की यात्रा के दौरान पूरे इलाके को सील करने और चुस्त सुरक्षा घेरा बनाने के लिए भी सहमति जताई गई है. फिलहाल अमेरिका की तरफ से इस बात की मंजूरी नहीं दी गई है कि वो राष्ट्रपति ट्रंप को बैटरी चलित वाहन से उन्हें ताजमहल तक ले जाने तैयार हैं. सूत्रों के मुताबिक यदि सीक्रेट सर्विस अधिकारी सहमत नहीं होते हैं तो यह भी संभव है कि मेलानिया ट्रंप अकेले ही जाएं.
हालांकि अभी तक राष्ट्रपति ट्रंप के यात्रा कार्यक्रम में ताजमहल का दीदार शामिल है. गौरतलब है कि प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी अहमदाबाद में उनके स्वागत के लिए होने वाले नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के बाद सीधे आगरा जाएंगे. आगरा में शाम करीब साढ़े 5 बजे ट्रंप दम्पति ताजमहल देखेंगे. आगरा की यात्रा करने के बाद ही ट्रंप का एयरफोर्स वन 24 फरवरी की शाम दिल्ली पहुंचेगा.
वैसे यह पहला मामला नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्रपति की आगरा यात्रा के दौरान सीक्रेट सर्विस की तरफ से इस तरह का आग्रह किया गया हो. इससे पहले 2015 में जब तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा आए थे तब भी यात्रा तैयारियों के दौरान यह मसला उठा था. ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल बिना ताज देखे ही लौट गए थे. हालांकि आधिकारिक तौर पर कार के लिए मंजूरी या सुरक्षा इजाजत को कारण नहीं बताया गया था बल्कि कहा गया था कि सऊदी अरब में किंग से मुलाकात कार्यक्रम के कारण ओबामा को आगरा की बजाए रियाद का रुख करना पड़ा.
ये भी पढ़ें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE:पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का धरना खत्म, हिरासत में राहुल-प्रियंका, दीपके बोले- पुलिस हेडक्वार्टर तक करेंगे मार्च
LIVE: कांग्रेस का धरना खत्म, हिरासत में राहुल-प्रियंका, दीपके बोले- पुलिस हेडक्वार्टर तक होगा मार्च
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
Sonam Wangchuk: ‘इच्छा के खिलाफ अस्पताल में रखा गया’, सोनम वांगचुक मामले में बढ़ा विवाद, डॉक्टर संगठनों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
‘इच्छा के खिलाफ अस्पताल में रखा गया’, सोनम वांगचुक मामले में बढ़ा विवाद, डॉक्टर संगठनों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget