एक्सप्लोरर

उठ रही है रवीना टंडन, भारती सिंह और फराह खान की गिरफ्तारी की मांग, जानें क्या है पूरा मामला

रवीना टंडन, फिल्म निर्देशक फराह खान और हास्य कलाकार भारती सिंह की गिरफ्तारी की मांग लगातार उठ रही है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन, फिल्म निर्देशक फराह खान और हास्य कलाकार भारती सिंह की गिरफ्तारी की मांग लगातार उठ रही है. इन तीनों के खिलाफ पिछले साल कथित रूप से ईसाइयों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिये शिकायत दर्ज कराई गई थी. अब शिकायत करने वाले व्यक्ति ने महाराष्ट्र पुलिस को पत्र लिखकर तीनों को गिरफ्तार करने की मांग की है.

शिकायतकर्ता आशीष शिंदे ने अपनी मांग को लेकर मंगलवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को अर्जी दी. स्थानीय एनजीओ के प्रमुख शिंदे ने पिछले साल बीड शहर के शिवाजी नगर पुलिस थाने में तीनों फिल्मी हस्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत शिकायत दर्ज कराई थी.

उन्होंने आरोप लगाया था कि टंडन और अन्य ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रसारित हुए प्रशनोत्तरी कार्यक्रम 'बैकबैंचर्स' में आक्रामक अंदाज में बाइबिल संबंधी भाव 'हल्लेलुजाह' प्रकट किया था.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बाद में मामला मुंबई में मलाड थाने में भेज दिया गया, जिसके अंतर्गत आरोपी रहते हैं. डीजीपी को लिखी अपनी अर्जी में शिंदे ने कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई.

उन्होंने लिखा, 'बीड के पुलिस अधीक्षक को सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दें.' शिंदे ने कहा, 'यह मामला कहां तक पहुंचा इस बारे बीड के एसी कार्यालय और शिवाजी नगर पुलिस थाने ने कोई जानकारी नहीं दी. इसलिये, मैंने और ईसाई समुदाय के लोगों ने डीजीपी को अर्जी दी है.'

यहां आपको बता दें कि इस मामले को लेकर भारती सिंह और फराह खान ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग ली थी इसे लेकर फराह ने ट्वीट किया था और कहा था कि वो किसी भी धर्म विशेष के लोगों की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहती थी. वहीं, भारती ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वो उस शब्द विशेष का मतलब नहीं जानती थी, लेकिन अगर अंजाने में उन्होंने उसका मजाक उड़ाया है तो वो इसके लिए माफी मांग रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Tuesday BO Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Video: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो
बेटी अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो
सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू
सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
पंजाब चुनाव से पहले ताबड़तोड़ बैठकें, बघेल ने संभाली कमान, जानें कांग्रेस के कदम की इनसाइड स्टोरी
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget