एक्सप्लोरर

सगाई के एक महीने बाद BHU की पीएचडी छात्रा ने की आत्महत्या

मृतका की पहचान मध्य प्रदेश के बैतूल की रहने वाली ख्याति सिंह के रूप में हुई है. वह बीएचयू के सतत एवं पर्यावरण विकास संस्थान की शोधार्थी थी.

नई दिल्ली: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की 27 वर्षीय एक पीएचडी क्षात्रा ने आज यहां अपने किराये के कमरे में छत के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी.

मृतका की पहचान मध्य प्रदेश के बैतूल की रहने वाली ख्याति सिंह के रूप में हुई है. वह बीएचयू के सतत एवं पर्यावरण विकास संस्थान की शोधार्थी थी.

पुलिस ने बताया कि आज सुबह उसने फांसी लगाने की कोशिश की. तभी उसके मकान मालिक ने उसे देख लिया और उसे तुरंत बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गये , जहां उसने अंतिम सांस ली.

उन्होंने बताया कि उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

आपको बता दें कि मौके से बरामद सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘वह अपनी मौत की खुद जिम्मेदार है और इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए. मंगेतर को संबोधित करते हुए लिखा है कि श्वेतांक मैं माफी मांगती हूं और मेरा अंतिम संस्कार बनारस में ही किया जाए.’ ख्याति सिंह ने महीने भर पहले ही लंका थाना पास नगवां में किराये पर कमरा लिया था. तब से वह यहीं रह रही थी. पिछले 20 अप्रैल को ही उसका दाखिला पर्यावरण संस्थान में शोध में हुआ था.

दाखिला लेने के 10 दिन बाद हुई थी सगाई

बीएचयू में 20 अप्रैल को दाखिला लेने के 10 दिन बाद ख्याति की रामनगर निवासी नेवी में इंजीनियर श्वेतांक के साथ बनारस में ही सगाई हुई थी. सगाई की रस्म के बाद परिजन घर चले गए थे. जिसके बाद मंगलवार की भोर में ख्याति और उसका मंगेतर वीडियो चैटिंग कर रहे थे. इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हुई और चैटिंग के दौरान ही ख्याति ने आत्मघाती कदम उठा लिया.

पुलिस के अनुसार ख्याति के पिता कमल सिंह और मां दुर्गेश दोनों बैतूल में शिक्षा विभाग में नौकरी करते हैं. उनके दो बेटी और एक बेटे में सबसे बड़ी ख्याति ने भोपाल से एमए करने के बाद दो साल तक नेट की तैयारी की और फिर बीएचयू में शोध छात्रा के तौर पर दाखिला लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget