एक्सप्लोरर

RLD प्रमुख जयंत चौधरी से मिले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद, बताया किन मुद्दों पर हुई बात

चंद्रशेखर आजाद और जयंत चौधरी की बुधवार को दिल्ली में मुलाकात हुई. उत्तर प्रदेश चुनाव खत्म होने के बाद दोनों नेताओं की ये पहली मुलाकात है.

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की बुधवार को मुलाकात हुई. यूपी चुनाव खत्म होने के बाद दोनों नेताओं की ये पहली मुलाकात है. चंद्रशेखर से हुई मुलाकात की तस्वीर खुद जयंत चौधरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की और कहा कि हमने कई मुद्दों पर चर्चा की.

जयंत चौधरी ने चंद्रेशखर आजाद की जो तस्वीर साझा की है उसमें वो दोनों एक दूसरे का हाछ पकडे़ दिखाई दे रहे हैं. इस मुलाकात पर जयंत ने लिखा, "आज चंद्रशेखर आज़ाद के साथ मेरी कई मुद्दों पर चर्चा हुई. उन्होंने राजस्थान में पाली के रहने वाले जितेंद्र मेघवाल के शोक संतप्त परिवार का दुख बयान किया. हमने युवाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की."

 

जयंत चौधरी के साथ मुलाकात की तस्वीर चंद्रेशेखर ने भी शेयर की. उन्होंने लिखा, "आज दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय जयंत चौधरी जी के साथ मुलाकात हुई. राजस्थान के पाली में हुए विभत्स घटना मामले के साथ सामाजिक न्याय एवं देश में बढ़ रही बेरोजगारी पर चर्चा हुई. मुलाकात के दौरान वीरेंद्र शिरीष और प्रशांत कनौजिया भी मौजूद रहे."

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में जयंत चौधरी की आरएलडी ने समाजवादी पार्टी गठबंधन में रहकर चुनाव लड़ा था. हालांकि चंद्रशेखर आज़ाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का सपा के साथ गठबंधन नहीं हो सका था. चंद्रशेखर आज़ाद ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर शहरी सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इस सीट से कांग्रेस की चेतना पांडे, समाजवादी पार्टी की शुभावती शुक्ला और बहुजन समाज पार्टी के शम्सुद्दीन ख्वाजा मैदान में थे.

Birbhum Violence Case: ये बंगाल है, उत्तर प्रदेश नहीं... जानें बीरभूम हिंसा मामले में क्या कुछ बोलीं ममता बनर्जी

Uttarakhand CM Oath Ceremony: धामों के राज्य में फिर धामी, इतिहास रचकर दूसरी बार संभाली उत्तराखंड की सत्ता, ये विधायक बने कैबिनेट मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget