एक्सप्लोरर

Uttarakhand CM Oath Ceremony: धामों के राज्य में फिर धामी, इतिहास रचकर दूसरी बार संभाली उत्तराखंड की सत्ता, ये विधायक बने कैबिनेट मंत्री

Pushkar Singh Dhami Oath-taking Ceremony: पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस मौके पर पीएम मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे.

Pushkar Singh Dhami Oath-taking Ceremony: देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उन्हें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि) ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे. शपथ लेने के तुरंत बाद पुष्कर धामी पीएम मोदी का आशीर्वाद लेने उनके पास पहुंचे. धामी राज्य के 12वें मुख्यमंत्री बने हैं. 

पुष्कर सिंह धामी के बाद सतपाल महाराज ने मंत्री पद की शपथ ली. सतपाल के अलावा धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, सौरव बहुगुणा, प्रेमचंद अग्रवाल और चंदन राम दास को भी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि) ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने धामी

पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं. वह सूबे के 12वें सीएम हैं. इससे पहले जुलाई 2021 में तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी को राज्य की कमान सौंपी थी. सोमवार शाम बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सह पर्यवेक्षक और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की मौजूदगी में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को सर्वसम्मति से उसका नेता चुना गया था. 

गौरतलब है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी को खटीमा सीट से हार मिली है. हार के बावजूद बीजेपी ने उनपर भरोसा जताया है. पुष्कर सिंह धामी को अब 6 महीने के भीतर जीत हासिल करके विधानसभा का सदस्य बनना होगा.

सबसे कम उम्र के सीएम रहे हैं पुष्कर सिंह धामी 

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री रहे हैं. उन्होंने पिछले साल 45 साल की उम्र में सत्ता संभाली थी. सीएम धामी को महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के शिष्य के रूप में माना जाता है. वह उनके विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) और सलाहकार के रूप में कार्य कर चुके हैं.

ऐसा रहा है धामी का सफर 

पुष्कर सिंह धामी ने 1990 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे. उन्होंने स्थानीय युवाओं के लिए उद्योगों में नौकरियों के आरक्षण के लिए अभियान चलाया.

पुष्कर सिंह धामी के पिता सेना में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए. उनका जन्म पिथौरागढ़ के टुंडी गांव में हुआ था, धामी का परिवार अपने पैतृक गांव हरखोला से वहां शिफ्ट हो गया था. पुष्कर सिंह धामी जब क्लास 5 में थे तब वे खटीमा चले गए, जो बाद में धामी की 'कर्मभूमि' बन गई. उन्होंने वहां से दो बार विधानसभा चुनाव जीता. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंधों में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और उनके पास कानून की डिग्री भी है.

यह भी पढ़ें-

घटते Corona मामलों के बीच सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च से हट जाएंगे तमाम कोविड प्रतिबंध

ट्रीटमेंट कराने दिल्ली आए RJD सुप्रीमो लालू यादव, एम्स ने भर्ती करने से किया मना, कहा- रांची के रिम्स में कराइए इलाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: कल मेरे मुंह से निकल रहा था खून, सरकार के हमले की मुझे आदत, राहुल बोले- आंदोलन को पूरा समर्थन
LIVE: कल मेरे मुंह से निकल रहा था खून, सरकार के हमले की मुझे आदत, राहुल बोले- आंदोलन को पूरा समर्थन
बंगाल विधानसभा में भारी हंगामा, TMC विधायक कुणाल घोष को मार्शलों ने सदन से घसीटकर निकाला बाहर, जानें पूरा मामला
बंगाल विधानसभा में भारी हंगामा, TMC विधायक कुणाल घोष को मार्शलों ने सदन से घसीटकर निकाला बाहर
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
'NEET पर बातचीत के लिए तैयार', किरेन रिजिजू बोले- संसद में गतिरोध के लिए कांग्रेस जोड़ रही नई शर्त
'NEET पर बातचीत के लिए तैयार', किरेन रिजिजू बोले- संसद में गतिरोध के लिए कांग्रेस जोड़ रही नई शर्त

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget