एक्सप्लोरर

Birbhum Violence Case: ये बंगाल है, उत्तर प्रदेश नहीं... जानें बीरभूम हिंसा मामले में क्या कुछ बोलीं ममता बनर्जी

पश्चीम बंगाल के बीरभूम हिंसा मामले में विपक्ष का निशाना बनी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जवाब देते हुए कहा है, 'सरकार हमारी है और हमें अपने राज्य के लोगों की चिंता है'

पश्चीम बंगाल में बीरभूम जिले के रामपुरहाट में सोमवार को हुई हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई जिसको लेकर गृह मंत्रालय ने रिपोर्ट तलब की है. मामले के सामने आने के बाद विपक्ष ने ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया है. किसी ने उनके इस्तीफे की मांग की तो किसी ने पश्चिम बंगाल में अनुच्छेद 355 लागू करने की तो वहीं किसी ने राज्य में राष्ट्रपति साशन लागू करने का आग्रह किया. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्ष के हमलो का जवाब देते हुए कहा, 'सरकार हमारी है और हमें अपने राज्य के लोगों की चिंता है.' 

ममता ने अपने बयान में कहा, 'हम कभी नहीं चाहेंगे कि किसी भी नागरिक को तकलीफ हो. बीरभूम, रामपुरहाट की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.' उन्होंने आगे कहा, 'घटना की जानकारी मिलने के बाद मैंने ओसी, एसडीपीओ को तत्काल बर्खास्त कर दिया है साथ ही मैं कल खुद रामपुरहाट जाऊंगी.' उन्होंने आगे कहा, 'मैं बीरभूम हत्याओं को सही नहीं ठहरा रही पर यूपी, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान में ऐसी घटनाएं अधिक होती हैं और ये बंगाल है उत्तर प्रदेश नहीं. घटना को राजनीतिक बना देने के बावजूद हिंसा में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.'

अनुच्छेद 355 लागू हो- अधीर रंजन

बता दें, इससे पहले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल में संविधान के अनुच्छेद 355 को लागू करने का आग्रह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से किया. उन्होंने कहा राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह खराब हो चुकी है. वहां के लोग डरे-सहमे रहते हैं उनकी सुरक्षा के लिए राज्य में अनुच्छेद 355 लागू कर दिया जाए. 

अमित शाह ने मांगी 72 घंटे में रिपोर्ट

वहीं आज पांच बीजेपी सांसदों का दल घटनास्थल पर पहुंचेगा. इससे पहले कल बीजेपी दल ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. अमित शाह ने राज्य सरकार से 72 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ट्वीट कर कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था तेजी से चरमरा गई है. पंचायत उपप्रधान (उप प्रमुख) की हत्या के बाद बीरभूम जिले के रामपुरहाट इलाके में तनाव और दहशत फैल गई है. भादू शेख कथित तौर पर कल शाम एक बम हमले में मारा गया था. गुस्साई भीड़ ने बाद में तोड़फोड़ की और कई घरों में आग लगा दी.

यह भी पढ़ें.

Pakistan Political Crisis: मुश्किल में PM इमरान की कुर्सी, मेहर तरार बोलीं- यहां कोई हार कबूल नहीं करता

इमरान खान बोले- इस्लामोफोबिया के प्रसार के लिए मुस्लिम देश जिम्मेदार, गलत नैरेटिव को रोकने के लिए कुछ नहीं किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget