एक्सप्लोरर

एयरटेल वाला भारती परिवार परोपकार पर खर्च करेगा 7000 करोड़ रुपये

देश की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी एयरटेल के मालिक भारती परिवार ने अपना 10 फीसदी दौलत आम जनता की सेवा में लगाने का ऐलान किया है. मौजूदा बाजार भाव के हिसाब से ये रकम करीब सात हजार करोड़ रुपये की है

दिल्ली: देश की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी एयरटेल के मालिक भारती परिवार ने अपनी 10 फीसदी दौलत आम जनता की सेवा में लगाने का ऐलान किया है. मौजूदा बाजार भाव के हिसाब से ये रकम करीब सात हजार करोड़ रुपये की है. भारती परिवार से तीन भाई, सुनील भारती मित्तल (चेयरमैन, भारती इंटरप्राइजेज), राजन भारती मित्तल (वाइस चेयरमैन, भारती इंटरप्राइजेज) और राकेश भारती मित्तल (वाइस चेयरमैन, भारती इंटरप्राइजेज) गुरुवार को मीडिया से मुखातिब हुए और अपनी नयी योजना की जानकारी दी. सुनील भारती मित्तल बीते महीने ही 60 साल के हुए हैं. इस मौके पर उनके व उनके भाई के बच्चों ने कहा कि जो 10 फीसदी दौलत उनके लिए है, वो परोपकार में लगाया जाए. इसी के बाद मित्तल भाइयों ने विभिन्न सलाहकार फर्म और दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर सात हजार करोड़ रुपये के इस्तेमाल की रुपरेखा तैयार की है. इस पैसे के खर्च में ज्यादा जोर शिक्षा पर दिया जाएगा. ये तय हुआ है कि इस पैसे उत्तर भारत में सत्या भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी. ये विश्वविद्यालय पंजाब या हरियाणा में 100 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा. विश्वविद्यालय में वैसे तो केंद्र बिंदु में विज्ञान और तकनीक के पाठयक्रम होंगे, लेकिन कोशिश प्रबंधऩ और दूसरे पाठयक्रम शुरु करने की भी होगी. विश्वविद्यालय की क्षमता 10 हजार छात्रों की है. सुनील भारती मित्तल ने कहा, "पूरा जोर समाज के पिछड़े और गरीब तबके के छात्रों को मुफ्त में उत्तम शिक्षा मुहैया कराने की है, लेकिन जगह बचने पर बाकी वर्ग के छात्र भी दाखिला ले सकेंगे." इस विश्वविद्यालय में 2021 तक विधिवत पढ़ाई शुरु करने की योजना है. भारती परिवार के सामाजिक कार्यों को देखने वाली संस्था सत्या भारती फाउंडेशन के तहत यह विश्वविद्यालय बनेगा. 2000 में गठित यह फाउंडेशन अभी विभिन्न राज्यों में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा है. इसके तहत सामाजिक व आर्थिक रुप से पिछड़े दो लाख से भी ज्यादा बच्चों की पढ़ाई लिखाई का इंतजाम किया गया है. पढ़ाई-लिखाई के लिए मुफ्त में किताबें, ड्रेस और भोजन वगैरह मुहैया कराया जाता है. अब इसी काम को आगे को बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है. सुनील भारती मित्तल ने ये भी जानकारी दी कि विश्वविद्यालय में पढ़ाई-लिखाई की भाषा अंग्रेजी होगी. पढ़ाने लिखाने का तरीका डिजिटल होगा. साथ ही फेसबुक, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों के साथ हाथ मिलाने की भी कोशिश है, ताकि छात्रों को उद्योग का बेहतर अनुभव मिल सके. मित्तल ने कहा कि इस विश्वविद्यालय को स्टैनफोर्ड जैसे विश्वविख्यात विश्वविद्यालयों की श्रेणी में रखने का लक्ष्य है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
CJP Protest LIVE: संसद भवन के सामने प्रदर्शनकारियों पर दागे गए आंसू गैस के गोले, CJP बोली- 'दमन की बजाय...'
LIVE: संसद भवन के सामने प्रदर्शनकारियों पर दागे गए आंसू गैस के गोले, CJP बोली- 'दमन की बजाय...'
Abhijeet Dipke: सरकार से बातचीत के बीच अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, ढाई दिन में खत्म की भूख हड़ताल
सरकार से बातचीत के बीच अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, ढाई दिन में खत्म की भूख हड़ताल

वीडियोज

Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget