एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने बहुत गलतियां कीं... बीजेपी ने हमें बदनाम किया, पढ़ें और क्‍या क्‍या बोले राहुल गांधी| 10 Updates

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि कांग्रेस (Congress) पार्टी महात्मा गांधी की राह पर चलती है. ये एक विचाराधारा की पार्टी है. बड़ी पार्टी में विवाद होते रहते हैं.

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे हो गए. इस मौके पर शुक्रवार (16 दिसंबर) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, बीजेपी भारत जोड़ो यात्रा के खिलाफ अभियान चला रही है. राजस्थान कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को लेकर राहुल गांधी ने कहा, हमारी पार्टी लोकतांत्रिक है. लोग अगर बोलना चाहते हैं तो हमलोग सुनते हैं.

राहुल गांधी ने कहा, हमारी पार्टी फासी विचारधारा की नहीं है. अनुशासन टूटता है तो हमलोग कारवाई करते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि आज नेता जनता से कट गए हैं.

राहुल गांधी ने और क्या-क्या कहा?

• राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बहुत गलतियां की हैं. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस की विचारधारा लाखों लोगों के दिल में है. आने वाले समय में कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो बीजेपी को हराकर दिखाएगी.

• राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी की राह पर चलती है. कांग्रेस एक विचाराधारा की पार्टी है. बड़ी पार्टी में विवाद होते रहते हैं.

• कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने और कांग्रेस के कमजोर पड़ने के सवाल पर राहुल ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस का काम बदनाम करना है. मुझे और कांग्रेस को बदनाम किया जाता है. यह कहना गलत होगा कि कांग्रेस बिखर गई है.

• राहुल गांधी ने गहलोत सरकार की चिरंजीवी योजना की तारीफ की, लेकिन यह भी कहा कि कुछ लोगों ने बिजली कटौती और पानी में फ्लोराइड की शिकायत भी की. राहुल ने इसे सामान्य समस्या बताई. 

• सितंबर में अशोक गहलोत समर्थकों की बगावत पर राहुल गांधी ने कहा कि थोड़ा बहुत चलता रहता है. राहुल ने कहा कि पार्टी में कोई कंफ्यूजन नहीं है.

• राहुल ने आरोप लगाया कि मीडिया का ध्यान ऐश्वर्या राय, विराट कोहली, अमिताभ बच्चन पर ज्यादा रहता है, वहां आम लोगों को जगह नहीं मिलती. 

• कांग्रेस आज के भारत के मुताबिक ढल रही है. कांग्रेस ने जिस दिन अपनी डीएनए पकड़ ली, उस दिन कांग्रेस को कोई नहीं पकड़ सकता. उन्होंने ये भी कहा कि विचारधारा की लड़ाई हजार सालों से चल रही है.

• कांग्रेस में गुटबाजी पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी फासी विचाराधारा की नहीं है. लोग अगर बोलना चाहते हैं तो हमलोग सुनते हैं. अनुशासन टूटता है तो हमलोग कारवाई करते हैं. आज नेता जनता से कट गए हैं. दूर हो गए हैं.

• कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा कि भारत जोड़ों यात्रा को राजस्थान में सबसे अच्छा समर्थन मिला. यात्रा के 100 दिन पूरे हो गए हैं. कुछ मित्र कहते थे कि हिन्दी बेल्ट में यात्रा को समर्थन नहीं मिलेगा, लेकिन हमलोगों को मिला. इस यात्रा का मैसेज बहुत अच्छा गया.

• भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि जनता और नेताओं के बीच दूरी पैदा हो गई है, अहंकार पैदा हो गया है. थोड़ी दूरी मुझसे भी थी. इस दूरी को मिटाना भी भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य है.

ये भी पढ़ें:

Gehlot Vs Pilot: अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तकरार को लेकर कांग्रेस का ताजा बयान, क्या कुछ बोली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
Parliament Monsoon Season Live: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
LIVE: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget