एक्सप्लोरर

किसानों के 'भारत बंद' का कांग्रेस, TMC, ‘आप’ समेत जानिए कितने दलों ने किया समर्थन

केन्द्र पर दबाव लाने के लिए किसानों ने 8 दिसंबर को 'भारत बंद' बुलाया है. किसानों के इस भारत बंद का दिल्ली से लेकर तंलेगाना तक कई राजनीतिक दलों ने समर्थन किया है. दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से रविवार को कहा कि वे किसानों की तरफ से बुलाए गए 8 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करें.

राजधानी दिल्ली में किसानों का नए कृषि कानूनों पर विरोध प्रदर्शन का रविवार को ग्यारहवां दिन है. केन्द्र सरकार के साथ पांचवें दौर की भी शनिवार को बैठक बेनतीजा रही. इस बीच केन्द्र पर दबाव लाने के लिए किसानों ने 8 दिसंबर को 'भारत बंद' बुलाया है. किसानों के इस भारत बंद का दिल्ली से लेकर तंलेगाना तक कई राजनीतिक दलों ने समर्थन किया है. आइये जानते हैं कौन-कौन से दल अब तक भारत बंद के समर्थन में आए हैं:

भारत बंद के समर्थन में आई कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने भारत बंद का समर्थन करने का ऐलान किया है. कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने रविवार को कहा- कांग्रेस ने 8 दिसंबर को होने वाले भारत बंद को समर्थन देने का फैसला किया है. हम अपने पार्टी कार्यालयों में प्रदर्शन करेंगे. यह राहुल गांधी की तरफ से किसानों को दिए जाने वाले समर्थन की मजबूती की दिशा में एक कदम होगा. हम यह सुनिश्चित करेंगे प्रदर्शन सफल हो.

आपने कहा- भारत बंद का करें समर्थन

दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से रविवार को कहा कि वे किसानों की तरफ से बुलाए गए 8 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करें. दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा- आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से यह अनुरोध किया है कि वे किसानों की अगुवाई में 8 दिसंबर को हो रहे भारत बंद का समर्थन करें. मैं लोगों से भी अपील करूंगा कि वे भी समर्थन करें.

केसीआर का खुला समर्थन

इधर, तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने भी किसानों के भारत बंद का खुला समर्थन दिया. टीआरएस ने घोषणा की है कि 8 दिसंबर को होनेवाले भारत बंद को टीआरएस पार्टी पूरी तरह से समर्थन करेगी. तेलंगाना मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि टीआरएस पार्टी के कार्यकर्ता इस भारत बंद में खुलकर हिस्सा लेंगे. 

" “केसीआर का मानना ​​है कि लड़ाई को तब तक जारी रखने की जरूरत है जब तक कि नए कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया जाता. भारत बंद की सफलता के लिए टीआरएस पार्टी काम करेगी। लोगों से बंद को सफल बनाने और किसानों के लिए खड़े होने का अनुरोध किया.” "
-टीआरएस ने ट्वीट करते हुए कहा

आरजेडी, टीएमसी और लेफ्ट का भी समर्थन

किसानों की तरफ से बुलाए गए भारत बंद को राष्ट्रीय जनता दल, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और वामदलों के साथ ही कई केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों का समर्थन मिला है. गौरतलब है कि किसान तीन नए कानून- 1.मूल्य उत्पादन और कृषि सेवा अधिनियम, 2020 2. आवश्यक वस्तु (संशोधन) अधिनियम, 2020 और 3.किसानों के उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम, 2020 का विरोध कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Farmers Protest: किसानों के समर्थन में आए अखिलेश यादव, हर जिले में सपा निकालेगी किसान यात्रा 

किसानों के प्रदर्शन पर बोले शरद पवार- जल्दबाजी में पास हुआ बिल, अब सरकार को हो रही समस्याएं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget