एक्सप्लोरर

भारत बंद: घर से निकलने से पहले जान लें कौन-कौन से रास्तें बंद हैं, दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी जान लें

'भारत बंद’ के दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक कई मुख्य सड़कें और नेशनल हाइवे बंद रहेंगे. हरियाणा के गुरुग्राम में प्रशासन ने आधा दर्जन रूट्स को डायवर्ट कर दिया है. राजधानी दिल्ली में ओला-उबर की टैक्सी नहीं चलेंगी. इतना ही नहीं ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने भी देशव्यापी चक्का जाम की घोषणा की है.

Bharat Bandh: किसानों के भारत बंद को लेकर दिल्ली औऱ हरियाणा ट्रैफिक पुलिस ने राज्यों में आने और जाने वाले वाहनों के लिए एडवाइज़री जारी कर दी है. पिछले 13 दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है और सभी लोगों से बंद में शामिल होने की अपील की है. 'भारत बंद’ के दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक कई मुख्य सड़कें और नेशनल हाइवे बंद रहेंगे. जानिए दिल्ली औऱ हरियाणा ट्रैफिक पुलिस की नई एडवाइजरी में क्या-क्या बातें कहीं गई हैं.

कौन से बॉर्डर बंद, कौन से खुले?

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, टिकरी-झरोदा, धनसा बॉर्डर को बंद कर दिया गया है. वहीं, बदुसराय बॉर्डर सिर्फ कार और टू-व्हीलर यानी छोटी गाड़ियों के लिए खोला गया है. इतना ही नहीं झटीकरा बॉर्डर पर सिर्फ मोटर साइकल की आवाजाही को अनुमति दी गई है. हालांकि ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि दौराला, कापसहेड़ा, राजोकरी एनएच-8, बिजवासन/बाजघेरा, पालम विहार और दुंदाहेड़ा बॉर्डर को आज खुला रखा गया है.

गुरुग्राम में आधा दर्जन रूट्स डायवर्ट

वहीं, हरियाणा के गुरुग्राम में प्रशासन ने आधा दर्जन रूट्स को डायवर्ट कर दिया है. डीसीपी ट्रैफिक डीके भारद्वाज ने बताया है कि के.एम.पी.ए, खेड़कीदौला टोल, हीरो होंडा चौक, राजीव चौक, इफ्को चौक के अलावा शंकर चौक पर ट्रैफिक रूट्स को डायवर्ट किया गया है.

NH-24 पर नोएडा-दिल्ली बॉर्डर बंद

राजधानी दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 24 पर दिल्ली की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है. सुबह होने की वजह से अभी इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कम है, लेकिन दफ्तर खुलने के समय यहां जाम की स्थिति पैदा हो सकती है. इस सड़क पर बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि दिल्ली से नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों को फिलहाल किसी तरह की दिक्कत नहीं हो रही है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि लोगों को सलाह दी जाती है कि वह दिल्ली आने के लिए NH 24 से बचें और दिल्ली आने के लिए अप्सरा, भोपड़ और डीएनडी का उपयोग करें.

दिल्ली में नहीं चलेंगी ओला-उबर की टैक्सी

भारत बंद के दौरान आज राजधानी दिल्ली में ओला-उबर की टैक्सी नहीं चलेंगी. सर्वोदय ड्राइवर्स एसोसिएशन ने किसानों के समर्थन में ये बड़ा एलान किया है. इतना ही नहीं ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने भी देशव्यापी चक्का जाम की घोषणा की है. एसोसिएशन के इस एलान के बाद अब लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. हरियाणा-पंजाब के अलावा यूपी, दिल्ली, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, एमपी, राजस्थान व तमिलनाडु के किसानो ने भी समर्थन किया है.

किन-किन राज्य के किसानों ने किया बंद का समर्थन?

बता दें कि केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है. पिछले 12 दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठन और सरकार के बीच बातचीत से अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है. अब दोनों पक्ष छठे दौर की बातचीत के लिए कल बैठक करेंगे. हरियाणा-पंजाब के अलावा यूपी, दिल्ली, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, एमपी, राजस्थान और तमिलनाडु के किसानो ने भी भारत बंद का समर्थन किया है.

यह भी पढ़ें-

Farmers Protest: ममता बोलीं- ‘भारत बंद’ को हमारा समर्थन नहीं, लेकिन किसान आंदोलन के साथ

Bharat Bandh: किसानों का आज होगा हल्ला-बोल, करेंगे चक्का जाम, सरकार की रहेगी हर हलचल पर नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget