एक्सप्लोरर

Farmers Protest: ममता बोलीं- ‘भारत बंद’ को हमारा समर्थन नहीं, लेकिन किसान आंदोलन के साथ

ममता ने कहा है कि केंद्र की बीजेपी सरकार को "जनविरोधी" कृषि कानूनों को तुरंत वापस लेना चाहिए या उसे सत्ता से हट जाना चाहिए. किसानों के अधिकारों का बलिदान करने के बाद उसे सत्ता में नहीं बने रहना चाहिए.

मोदिनीपुर: आज किसानों ने नए कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद बुलाया है. इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृण मूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने किसानों के भारत बंद को लेकर बड़ा बयान दिया है. सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि हमारी सरकार आज होने वाले भारत बंद का समर्थन नहीं करती है, लेकिन सरकार किसान आंदोलन का समर्थन करती रहेगी. किसान आंदोलन का आज 13वां दिन है.

कृषि कानूनों को वापस ले या सत्ता छोड़े बीजेपी सरकार- ममता

सीएम ममता ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘केंद्र की बीजेपी सरकार को "जनविरोधी" कृषि कानूनों को तुरंत वापस लेना चाहिए या उसे सत्ता से हट जाना चाहिए. किसानों के अधिकारों का बलिदान करने के बाद उसे सत्ता में नहीं बने रहना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘’मैं बीजेपी के कुशासन को सहन करने या चुप रहने के बजाय जेल में रहूंगी.’’

बीजेपी बाहरी लोगोंकी पार्टी- ममता

ममता ने बीजेपी को "बाहरी लोगों" की पार्टी बताते हुए कहा कि वह कभी भी भगवा दल को बंगाल पर नियंत्रण करने की अनुमति नहीं देंगी. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि उन्हें ऐसे किसी कदम का विरोध करना चाहिए. उन्होंने घोषणा की कि उनकी सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आने पर अगले साल जून के बाद भी मुफ्त राशन का वितरण करती रहेगी. राज्य में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं.

बता दें कि केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है. पिछले 12 दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठन और सरकार के बीच बातचीत से अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया है. अब दोनों पक्ष छठे दौर की बातचीत के लिए कल बैठक करेंगे. हरियाणा-पंजाब के अलावा यूपी, दिल्ली, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, एमपी, राजस्थान और तमिलनाडु के किसानो ने भी भारत बंद का समर्थन किया है.

यह भी पढ़ें-

Bharat Bandh: किसानों का आज होगा हल्ला-बोल, करेंगे चक्का जाम, सरकार की रहेगी हर हलचल पर नजर

जानिए 'भारत बंद' का कितने दलों ने किया समर्थन, क्या रहेगा चालू और क्या होगा बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब
'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget