एक्सप्लोरर

साढ़े चार साल के बेटे को बताया वसूलीबाज, 24 पन्नों के सुसाइड नोट में AI इंजीनियर ने पत्नी से लेकर जज पर लगाए गंभीर आरोप

बैंगलोर के रहने वाले एक 34 साल के AI इंजीनियर ने सुसाइड कर ली. उन्होंने 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें अपनी पत्नी और उसके परिवार वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

Techie Suicide in Bengaluru: बेंगलुरु में 34 साल के एक टेक एक्सपर्ट ने आत्महत्या कर ली और 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और उसके परिवार पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाया है. मृतक की पहचान अतुल सुभाष के रूप में हुई है. वह मूल रूप से यूपी के रहने वाले थे. मृतक के भाई की शिकायत के बाद उसकी पत्नी और रिश्तेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

पुलिस के मुताबिक, बेंगलुरु में एक निजी फर्म में काम करने वाले अतुल सुभाष ने शहर के मंजूनाथ लेआउट इलाके में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुभाष के 24 पन्नों के सुसाइड नोट में चार हाथ से लिखा हुआ और 20 टाइप किए गए पन्ने शामिल थे, जिसमें लिखा हुआ था "न्याय मिलना चाहिए". नोट में, उसने अपनी पत्नी और उसकी मां, भाई और चाचा को दोषी ठहराया साथ ही उन पर उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है. नोट में चार वर्षीय बेटे को गुजारा भत्ता वसूलने का हथियार बनाने का दावा किया गया है.

पत्नी को दे रहा था गुजारा भत्ता

सुभाष ने इस दुखद नोट में लिखा है कि वह पहले से ही अपनी पत्नी को 40,000 रुपये महीने का गुजारा भत्ता दे रहा था, जबकि उनकी पत्नी खुद एक्सेंचर में काम करती थीं और आर्थिक रूप से सक्षम थीं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सुभाष को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि वह जो पैसा कमाते हैं, उससे उनके दुश्मन मजबूत हो रहे हैं. "मैं अपने सैलरी पर जो टैक्स देता हूं, उससे पुलिस और कानूनी व्यवस्था को मुझे और मेरे परिवार को परेशान करने में मदद मिल रही है." नोट के मुताबिक उनसे भरण-पोषण के रूप में 2 लाख रुपये प्रति माह की मांग की जा रही थी.

जौनपुर के जज पर लगाए गंभीर आरोप

सुभाष ने जौनपुर फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. सुसाइड करने से पहले सुभाष ने गाड़ी की चाबियां, पूरे हो गए और बचे हुए काम की लिस्ट जैसी जानकारियां अलमारी में रख दीं. सुभाष ने अपने घर में एक तख्ती टांगी जिस पर लिखा था, "न्याय मिलना चाहिए "

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सुभाष ने 24 पन्नों का नोट कई लोगों को ईमेल के ज़रिए भेजा, उसे एक एनजीओ के व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर किया, जिससे वह जुड़ा हुआ था और एक वीडियो रिकॉर्ड किया जो तब से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि बेंगलुरु पुलिस ने इस पूरे मामले पर सुभाष की पत्नी और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. शिकायत में सुभाष के भाई ने कहा, "पत्नी और उसके परिवार ने सुभाष के खिलाफ झूठे मामले गढ़े हैं और इन मामलों के लिए 3 करोड़ रुपये का समझौता मांगा है."

ये भी पढ़ें: क्या राज्यसभा के सभापति को पद से हटा पाएगा विपक्ष, जानिए क्या है उपराष्ट्रपति को हटाने की प्रक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget