एक्सप्लोरर

बेंगलुरु: राहुल कर्नाटक में आज छठे चरण की यात्रा शुरू करेंगे

राहुल मुलाबागिलु में कुडुमलाई गणेश मंदिर में दर्शन के बाद अपना दौरा शुरू करेंगे और बाद में रोड शो करेंगे. वो कोलार और चिकबालापुर में नुक्कड़ सभा और रैली को संबोधित करेंगे.

बेंगलुरु: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक में चुनाव प्रचार के लिए आज से बेंगलुरू मंडल में दो दिनों की यात्रा करेंगे. राज्य में 12 मई को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. इसी सिलसिल में कांग्रेस अध्यक्ष प्रचार के अपने छठे चरण के तहत कोलार, चिकबालापुर और बेंगलुरु का दौरा करेंगे. राहुल मुलाबागिलु में कुडुमलाई गणेश मंदिर में दर्शन के बाद अपना दौरा शुरू करेंगे और बाद में रोड शो करेंगे.

वो कोलार और चिकबालापुर में नुक्कड़ सभा और रैली को संबोधित करेंगे. राहुल आठ अप्रैल को बेंगलुरु में सफाई कर्मचारियों और उद्योगपतियों से बातचीत करेंगे. इसके बाद वो इस जन आशीर्वाद यात्रा के समापन पर जनसभा को संबोधित करेंगे.

चरम पर है लिंगायत और मठों की राजनीति

इसके पहले अपने कर्नाटक दौरे के दौरान राहुल ने बीते बुधवार को सिद्धगंगा मठ का रुख किया. वहां उन्होंने 111 साल शिव कुमार स्वामी से मुलाकात की. आपको बता दें कि इन चुनावों में मठों की राजनीति अपने चरम पर है और इसी के तहत राहुल से लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह तक मठाधिशों का आशीर्वाद पाने की होड़ में लगे हैं. राहुल से पहले शाह ने भी शिव कुमार स्वामी का आशीर्वाद प्राप्त किया था.

राज्य में लिंगायत वोटों की राजनीति गर्म है और इस समुदाय के लोग स्वामी को भगवान का दर्जा देते हैं. असल में कर्नाटक में पिछले तीन दशक से राजनीति में मठों का दखल है. यहां तीन समुदायों के अलग-अलग 600 से ज्यादा मठ हैं जिनके पास चुनाव में हार जीत तय करने की ताकत है. यही वजह है कि तमाम नेता मंदिर मंदिर जाकर मत्था टेक रहे हैं.

इन चुनाव के मद्देनज़र लिंगायत को अलग धर्म का दर्जा देना बहुत बड़ा मुद्दा बन गया है. राज्य की कांग्रेस पार्टी की सिद्धारमैया सरकार ने लिंगायत को अलग धर्म का दर्जा देने का फैसला लेकर बॉल केंद्र के मोदी सरकार के पाले में डाल दी है. कांग्रेस की सरकार ने लिंगायत को अलग धर्म का दर्जा देने की जो चाल चली है उसपर बीजेपी का कहना कि वो इसे सफल नहीं होने देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, क्या बोले अभिजीत दीपके?
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, क्या बोले अभिजीत दीपके?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'
क्यों बंद किए मेट्रो स्टेशन? SC में दिल्ली पुलिस ने दिया जवाब, कहा- 'हमने...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget