एक्सप्लोरर

बंगाल में महिलाओं को 33% आरक्षण, आयुष्मान योजना होगी लागू, 21 मार्च को BJP जारी करेगी घोषणा पत्र

बीजेपी ने बंगाल में घोषणा पत्र तैयार करने के लिए प्रदेश में दो करोड़ लोगों से सुझाव लेने की बात कही है. इससे पहले 2019 के आम चुनाव के लिए भी बीजेपी ने लोगों से अपने घोषणा पत्र के लिए सुझाव मांगा था.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों के बीच घमासान चरम पर है. इस बीच खबर आई है कि बीजेपी बंगाल में 21 मार्च को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी. गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता में घोषणा पत्र जारी करेंगे. एबीपी को सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस घोषणा पत्र में सत्ता में आने पर आयुष्मान भारत योजना को बंगाल में तुरंत प्रभाव से लागू किए जाने की बात कही जा सकती है. इसके अलावा बीजेपी महिलाओं के लिए 33 फीसदी सरकारी नौकरी में आरक्षण, चार लाख मछुआरों को 6000 रुपये प्रतिवर्ष और 7वें वेतन आयोग लागू करने का वादा कर सकती है.

पार्टी का दावा था कि घोषणा पत्र तैयार करने के लिए प्रदेश में दो करोड़ लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं. 'लोक्खो सोनार बांग्ला' घोषणा पत्र अभियान के तहत बीजेपी सीधे तौर पर राज्य के नागरिकों से जुड़ी और उनसे सुझाव मांगे. राज्यों के हर कोने में नागरिकों तक पहुंचने के लिए राज्य भर में लगभग 30,000 सुझाव बॉक्स (प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 100) लगाए गए. एक नंबर भी जारी किया गया, जिसपर मिस्ड कॉल करके लोगों ने अपने सुझाव रिकॉर्ड कराए.

अपने घोषणा पत्र के लिए लोगों से सुझाव लेने के अभियान 'लोक्खो सोनार बांग्ला' के लिए बीजेपी ने विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं. 2019 के आम चुनाव के लिए भी बीजेपी ने लोगों से अपने घोषणा पत्र के लिए सुझाव मांगा था. 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी बीजेपी ने आम लोगों से सुझाव लिए थे.

बंगाल में सीटों का सियासी गणित पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है. टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी राज्य की मुख्यमंत्री हैं. 2016 विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने सबसे ज्यादा 211 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. वहीं कांग्रेस ने 44, लेफ्ट ने 26 और बीजेपी ने मात्र तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि अन्य ने दस सीटों पर जीत हासिल की थी. यहां बहुमत के लिए 148 सीटें चाहिए.

कुल 294 सीटों के लिए आठ चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होगा. इसी तरह दूसरे चरण में एक अप्रैल को मतदान होगा. छह अप्रैल को तीसरे चरण के लिए मतदान होगा. चौथे चरण में 10 अप्रैल को मतदान होगा. पांचवें चरण का मतदान 17 अप्रैल को होगा. छठें चरण का मतदान 22 अप्रैल को होगा. 26 अप्रैल को सातवें चरण का मतदान होगा. आठवें चरण के लिए मतदान 29 अप्रैल को होगा. सभी चरणों के नतीजे एक साथ दो मई को आएंगे.

ये भी पढ़ें- बंगाल चुनाव: BJP ने जारी की 148 उम्मीदवारों की लिस्ट, इतने मुस्लिम कैंडिडेट भी उतारे बंगाल में BJP ने जिस महिला को बनाया उम्मीदवार, उसने टिकट लेने से किया इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
Live: आंध्र में टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, घंटों लैंडफॉल करेगा, भारी बारिश-तेज हवाएं
नाबालिग, पिता और दोस्त को निर्वस्त्र घुमाया, अब पुलिस ने आरोपियों की शर्ट उतरवाकर कराई परेड
नाबालिग, पिता और दोस्त को निर्वस्त्र घुमाया, अब पुलिस ने आरोपियों की शर्ट उतरवाकर कराई परेड
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में BJP की जीत, यूपी में 4 पर लहराया परचम-सपा को 1, पटना में उलटफेर
LIVE: कर्नाटक में BJP की जीत, यूपी में 4 पर लहराया परचम-सपा को 1, पटना में उलटफेर
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी
Explained: कहां उगने लगी भारत में 'बैंगनी आलू', कैसे यह अनोखी फसल 'कुपोषण' से लड़ने में मदद करेगी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget