एक्सप्लोरर

बंगाल: कूचबिहार फायरिंग में चार लोगों की मौत, TMC ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

कूचबिहार जिले में आज स्थानीय लोगों द्वारा हमला किए जाने के बाद CISF ने कथित तौर पर गोलियां चलाई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. ऐसा आरोप है कि स्थानीय लोगों ने सीआईएसएफ जवानों की राइफलें छीनने की कोशिश की. यह घटना सीतलकूची में हुई जब मतदान चल रहा था.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कूचबिहार जिले के सीतलकूची में सीआईएसएफ की ओर से की गई फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं. टीएमसी ने आयोग से सवाल पूछा है कि कूचबिहार में हिंसक झड़प के दौरान केंद्रीय बल ने गोली क्यों चलाई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. टीएमसी ने आज ही चुनाव आयोग से इसका जवाब मांगा है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार एक गांव में अपने ऊपर हमला किए जाने के बाद सीआईएसएफ जवानों की गोलीबारी में चार लोग मारे गए. वहां झड़प हुई और स्थानीय लोगों ने उनका घेराव कर दिया और उनकी राइफलें छीनने की कोशिश की जिसके बाद केंद्रीय बलों ने गोलियां चलाई."

पोलिंग स्टेशन-126 पर चुनाव स्थगित

कूच बिहार में घटी घटना के बाद केंद्रीय चुनाव आयोग ने फिलहाल पोलिंग स्टेशन-126 पर चुनाव स्थगित कर दिया है. केंद्रीय चुनाव आयोग ने यह फैसला स्पेशल आब्जर्वर की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर लिया है. अब चुनाव आयोग ने स्पेशल पुलिस आब्जर्वर विवेक दुबे से माथाभांगा की घटना पर रिपोर्ट मांगी है. सूत्रों के मुताबिक स्पेशल पुलिस आब्जर्वर से जो रिपोर्ट आई है उसमें ये कहा गया है कि 100 के करीब लोगों ने पोलिंग ऑफिसर पर हमला किया था, उसके बाद सुरक्षा बलों के हथियार छिनने के भी कोशिश की गई थी. अपने बचाव में सेंट्रल फोर्स गोली चलाई.

पहली बार वोट डालने आए युवक की गोली मारकर हत्या पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कूचबिहार जिले में एक मतदान केंद्र के बाहर अज्ञात लोगों ने पहली बार वोट डालने आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस हत्या के पीछे बीजेपी है जबकि भगवा पार्टी ने दावा किया कि पीड़ित युवक मतदान केंद्र पर पोलिंग एजेंट था और उसने इसके लिए राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी को जिम्मेदार ठहराया.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आनंद बर्मन नाम के युवक को सीतलकूची के पठानतुली इलाके में बूथ नंबर 85 के बाहर घसीटकर लाया गया और गोली मार दी गई. घटना के वक्त मतदान चल रहा था. इस घटना के बाद तृणमूल और बीजेपी समर्थकों में झड़प शुरू हो गई और मतदान केंद्र के बाहर बम फेंके जाने के कारण कई लोग घायल हो गए. केंद्रीय बलों को स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा.

निर्वाचन अधिकारी ने क्या कहा

एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा, 'हमें सूचना मिली कि कूचबिहार जिले में सीतलकूची में एक मतदान केंद्र के बाहर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हमने पर्यवेक्षक से जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा है और हालात के बारे में जानकारी ली है.' इलाके में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को तैनात कर दिया गया है.

सिताल्कुची इलाके में ही कुछ दिनों पहले बीजेपी के प्रदेश प्रमुख और सांसद दिलीप घोष पर हमला हुआ था. तृणमूल नेता और नाताबरी निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार रबींद्रनाथ घोष ने आरोप लगाया कि इस हत्या के पीछे बीजेपी कार्यकर्ता हैं. उन्होंने पीटीआई से कहा, 'हत्या के पीछे बीजेपी के गुंडे हैं. वे कई दिनों से यहां अशांति पैदा कर रहे हैं क्योंकि वे चुनाव हार रहे हैं और अब वे लोगों की हत्या कर रहे हैं.'

ये भी पढ़ें- भारत-चीन के बीच 11वीं कोर कमांडर वार्ता 13 घंटे चली, पूर्वी लद्दाख के बाकी क्षेत्रों से सैनिकों की वापसी पर जोर बंगाल चुनाव: बीजेपी उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी की गाड़ी पर हमला, मीडिया की गाड़ियों पर भी पथराव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'

वीडियोज

Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget