एक्सप्लोरर

बंगाल चुनाव: बीजेपी उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी की गाड़ी पर हमला, मीडिया की गाड़ियों पर भी पथराव

बंगाल के पांच जिलों में 44 सीटों पर आज चौथे चरण की वोटिंग हो रही है. लेकिन बंगाल में चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे हिंसा और झड़प की घटनाएं भी तेज होती जा रही हैं.

कोलकाता: बंगाल में चौथे चरण की वोटिंग के दौरान कूचबिहार और दक्षिण 24 परगना जैसे अलग-अलग हिस्सों से हिंसा हुई है. कहीं बीजेपी कार्यकर्ता मारपीट का शिकार हुए हैं. तो कहीं टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं. घरों तक पर हमले हो रहे हैं. हथियारों तक का इस्तेमाल बीच चुनाव में हो रहा है और हिंसा की ऐसी घटनाओं को लेकर बीजेपी और टीएमसी दोनों के ही नेता एक दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं.

बीजेपी उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी की गाड़ी पर हमला हुगली के चुंचुरा सीट से बीजपी की उम्मीदवार की गाड़ी पर स्थानीय लोगों ने हमला किया है. लॉकेट को हाथ में चोट लगी है. हमले का आरोप टीएमसी समर्थकों पर लगा है. इस दौरान बंगाल चुनाव कवर कर रहे मीडिया की गाड़ियों पर पथराव किया गया. इस हमले से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए. घटना के बाद से चुंचुरा के 66 नंबर बूथ के आसपास टेंशन है.

बूथ नंबर-66 में खुद पर हुए हमले पर बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी ने कहा, 'गाड़ी को तोड़ा, मुझे मारने की कोशिश की. मैंने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है. पुलिस ने कुछ नहीं किया, पुलिस को सब मालूम है.' वहीं बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो ने टॉलीगंज के ब्रह्मपुर इलाके में एक फर्जी वोटर को पकड़ने का दावा किया है. इसके बाद इलाके में टीएमसी और बिजेपी समर्थकों में झड़प की भी खबर है.

कूच बिहार में फायरिंग, 4 लोगों की मौत वहीं कूच बिहार के सितलकुची इलाके में चुनाव के दौरान हिंसक झड़प हुई है. झड़प के दौरान फायरिंग भी हुई. फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई है और चार लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. एक मतक का नाम आनंद बर्मन है. आनंद बर्मन के घरवालों का कहना है कि वो बीजेपी समर्थक था. जबकि टीएमसी दावा कर रही है कि वो उनकी पार्टी का समर्थक था.

वोटिंग शुरू होने से पहले भी हिंसा दक्षिण 24 परगना के बेहाला पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से मतदान शुरू होने से पहले ही हिंसा की खबर आई थी. यहां 142 नंबर वार्ड पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं के घर पर हमला किया गया है. तोड़फोड़ और पथराव भी किया गया है. बीजेपी ने इस हमले का आरोप टीएमसी पर लगाया है. बेहाला पूर्व से बीजेपी की उम्मीदवार टॉलीवुड एक्ट्रेस पायल सरकार हैं. वहीं टीएमसी की उम्मीदवार कोलकाता के पूर्व मेयर शोवन चटर्जी की पत्नी रत्ना चटर्जी हैं.

इसके बाद मतदान शुरू होने से पहले एक दूसरी हिंसा की खबर पटुली के जादवपुर एसी मतदान क्षेत्र से आई थी. यहां आरोप लगा है कि सीपीएम के पोलिंग एजेंट सूजन चक्रवर्ती को कुछ लोगों ने मौके पर पीटा है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
कांग्रेस वंदे मातरम के दो ही छंद क्यों गाएगी? 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
SC से सरकारी कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में
SC से सरकारी कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget