एक्सप्लोरर

पीएम मोदी पर सीएम ममता का निशाना, कहा- देश को ठीक से चला नहीं रही बीजेपी, बंगाल को क्या सोनार बांग्ला बनाएंगे?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बीजेपी पर जमकर बरसीं. उन्होंने कहा कि बीजेपी बंगाल को बांट देना चाहती है. बीजेपी बंगाल विरोधी है. उन्होंने कहा कि बंगाल सोनार माटी है, इस माटी में बीजेपी को नहीं आने देना है.

West Bengal Elections 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली में एक रैली को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनावों में जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि 2 मई के बाद सोनार बांग्ला बनाने का काम शुरू होगा. पीएम मोदी के बयान पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निशाना साधा. सीएम ममता ने कहा कि बीजेपी देश ठीक से नहीं चल रही, बंगाल को क्या सोनार बांग्ला बनाएगी?

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने शनिवार को हुगली में एक रैली में कहा कि बंगाल के लोगों ने एक बार फिर परिवर्तन की कमान संभाल ली है. आशोल पॉरिबोर्तोन के उद्घोष में और सोनार बांग्ला के विजन में, बंगाल के लोगों की यही आकांक्षा है. इसलिए बंगाल के लोगों ने पहले दो चरण के चुनाव से ही बीजेपी के प्रचंड बहुमत का रास्ता तय कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग हमेशा अपनी परीक्षा में पास हुए हैं. फेल वो लोग हुए हैं जिन्होंने बंगाल के लोगों की अपेक्षाओं को, उनकी आकांक्षाओं को पूरा नहीं किया. वो लोग फेल हुए जिन्होंने बंगाल का विकास नहीं किया, बंगाल को बरसों पीछे धकेल दिया.

सीएम ममता का पलटवार

सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "पश्चिम बंगाल को मैंने बोला था बंगाल कर दो लेकिन नहीं किया...और आज आकर बोल रहे हैं कि सोनार बांग्ला बनाएंगे. सड़ा हुआ फूल नहीं चाहिए. बीजेपी देश को ठीक से चला नहीं रही, बंगाल को सोनार बांग्ल बनाएंगे? बंगला के ऊपर बीजेपी सिर्फ हमला कर रही है. बंगाल सोनार माटी है. यही माटी मेरा सपना है. इस माटी में बीजेपी को नहीं आने देना है. बीजेपी महिला विरोधी पार्टी है."

इसके साथ ही ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने बिहार और यूपी से गुंडों को बुलाया है. बाहर से आकर बंगाल में बोल रहे हैं कि बंगाल को बनाएंगे, पहले दिल्ली में कुछ करो. मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं हिन्दू भाइयों को बोलना चाहती हूं कि बीजेपी की बात में आकर हिन्दू मुस्लिम मत करो. बीजेपी बंगाल को बांट देना चाहती है. बीजेपी कुछ नहीं जानती. बीजेपी बंगाल विरोधी है."

बीजेपी नेता हेमंत बिस्वा सरमा के चुनाव प्रचार पर लगी रोक 48 घंटे से घटकर 24 घंटे हुई, EC ने किया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget