एक्सप्लोरर

Bengal Assembly: माइक बंद किया फिर मार्शल से BJP विधायकों को सदन से करवाया बाहर, स्पीकर पर भड़के शुभेंदू अधिकारी, बोले- ये गुंडागर्दी...

शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा अध्यक्ष के फैसले की निंदा की और इसे गुंडागर्दी करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक विधायक का माइक बंद करने के विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के विरोध में विपक्षी दल ने जमकर हंगामा किया.

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने बीजेपी विधायक दीपक बर्मन को शेष सत्र के लिए निलंबित कर दिया और मार्शल को बीजेपी के दो अन्य विधायक शंकर घोष और मनोज उरांव को सदन से बाहर भेजने का निर्देश दिया.

इस कार्रवाई के विरोध में बीजेपी विधायकों ने विधानसभा से बर्हिगमन किया और विधानसभा अध्यक्ष पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया. घटनाक्रम तब शुरू हुआ जब बीजेपी विधायक हिरण चटर्जी ने बजट पर चर्चा के दौरान पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (डब्ल्यूबीपीएससी) के कामकाज पर चिंता जताई.

उन्होंने सवाल उठाया कि 2011 में जब तृणमूल कांग्रेस की सरकार राज्य में सत्ता में आई थी, तब से आयोग को एक भी सार्वजनिक शिकायत क्यों नहीं मिली. चटर्जी ने मुख्यमंत्री को मुख्य सचिव की ओर से हाल में भेजे गए नोट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि आयोग के पास शिकायतों को निपटाने का वैधानिक अधिकार नहीं है.

उन्होंने ऐसी परिस्थितियों में आयोग की प्रासंगिकता पर आश्चर्य जताया. जब बीजेपी विधायक ने अपना भाषण जारी रखा तब अध्यक्ष ने उन्हें याद दिलाया कि उनकी टिप्पणी का बजट पर चर्चा से कोई लेना देना नहीं है, इसलिए वह अपनी बात समाप्त करें, लेकिन चटर्जी ने बोलना जारी रखा. इसके बाद बनर्जी ने उनका माइक बंद कर दिया जिससे बीजेपी विधायक आक्रोशित हो गए और उन्होंने इसे विपक्ष की आवाज दबाने की साजिश बताया.

इसके बाद अध्यक्ष ने चटर्जी की टिप्पणियों को यह कहते हुए सदन से हटाने का आदेश दिया कि इससे विधायी मर्यादा का उल्लंघन हुआ है. विरोध में शंकर घोष और मनोज उरांव ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी. विधानसभा अध्यक्ष की बार-बार चेतावनी के बावजूद जब हंगामा नहीं रुका तो मार्शल को बुलाकर दोनों विधायकों को बाहर कर दिया.

इस कार्रवाई के बाद बीजेपी विधायकों ने बर्हिगमन कर दिया और असंतोष जाहिर करते हुए कागज फाड़कर फेंक दिए. बाद में, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा अध्यक्ष के फैसले की निंदा करते हुए इसे गुंडागर्दी करार दिया और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है.

उन्होंने यह भी दावा किया कि मार्शल ने सतारुढ़ तृणमूल के प्रभाव में आकर यह कार्रवाई की. हालांकि, तृणमूल विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के फैसले का बचाव किया और कहा कि बीजेपी विधानसभा की कार्यवाही बाधित करने की कोशिश कर रही थी. उन्होंने कहा कि सदन में अनुशासन बनाए रखने के लिए विधानसभा अध्यक्ष की कार्रवाई आवश्यक थी.

यह भी पढ़ें:-
दिहाड़ी मजदूरों को रेगलुर न करने वाले अधिकारियों पर भड़का SC, कहा- 16 में आपसे ये नहीं हुआ, अब सख्त सजा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget