एक्सप्लोरर

Tawang से पहले वायु सीमा उल्लंघन की फिराक में था चीन, 2-3 हफ्ते से IAF नाकाम कर रही थी ड्रैगन के मंसूबे

India China Dispute: भारतीय वायु सेना ने केवल असम क्षेत्र में S-400 वायु रक्षा प्रणाली के संचालन के साथ क्षेत्र में वायु रक्षा कवरेज को मजबूत किया है.

India Chian Standoff: तवांग के पास यांग्त्से इलाके में भारत और चीन के बीच हालिया संघर्ष से पहले चीन ने अरुणाचल प्रदेश में वास्तिवक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) को उकसाने की कोशिश की. चीनी ड्रोन (Chinese Drone) अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बहुत आक्रमक रूप से भारतीय चौकियों की ओर बढ़े थे. चीनी सेना एलएसी पर होलीदीप और परिक्रमा क्षेत्र के आसपास यांग्त्से में बड़े ही आक्रमक रूप से व्यवहार कर रही है, जहां चीनी पक्ष भारत की मौजदूगी का विरोध करता रहा है. पिछले कुछ हफ्तों में दो से तीन ऐसे मौके आए , जब भारतीय लड़ाकू विमानों (Fighters Jets) को चीनी ड्रोन से निपटने के लिए उड़ान भरनी पड़ी. 

रक्षा सूत्रों ने एएनआई को बताया, "चीन एलएसी पर भारत की ओर कदम बढ़ा रहा है. हवाई उल्लंघन के खतरे से निपटने के लिए Su-30MKI जेट विमानों को उतारा जाना था." भारतीय वायु सेना उत्तर पूर्व में LAC के साथ चीनी ड्रोन गतिविधियों पर कड़ी नजर रखती है. यहां कभी भी विमान को हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है. 

भारत ने तैनात किए फाइटर जेट

सूत्रों ने कहा कि अगर ड्रोन एलएसी के समानांतर उड़ते हैं तो भारतीय पक्ष को इससे कोई समस्या नहीं है लेकिन अगर विमान या ड्रोन भारतीय क्षेत्र की ओर उड़ने की कोशिश करते हैं तो किसी भी उल्लंघन को रोकने के लिए जरूरी कार्रवाई की जानी चाहिए. बता दें कि तेजपुर और छबुआ सहित कई स्थानों पर Su-30 लड़ाकू जेट विमानों के स्क्वाड्रन के साथ भारतीय वायु सेना की पूर्वोत्तर में एक मजबूत उपस्थिति है. राफेल लड़ाकू विमानों को भी पश्चिम बंगाल के हाशिमारा में बेहद करीब तैनात किया गया है. 

भारतीय वायु सेना ने केवल असम क्षेत्र में S-400 वायु रक्षा प्रणाली के संचालन के साथ क्षेत्र में अपने वायु रक्षा कवरेज को मजबूत किया है. यह सिस्टम लगभग पूरे क्षेत्र में किसी भी हवाई खतरे का ध्यान रख सकता है. 

भारत-चीन ने जताई थी ये सहमति

चीनी और भारतीय पक्ष हाल ही में इस साल की शुरुआत में लद्दाख सेक्टर में चीनियों की ओर से हवाई क्षेत्र के उल्लंघन के बाद किसी भी हवाई उड़ान को रोकने के लिए कई उपायों पर सहमत हुए थे. क्षेत्र में चीनियों के उकसावे के बाद, भारतीय पक्ष ने सैन्य वार्ता में इस मुद्दे को मजबूती से उठाया था और यह फैसला लिया गया था कि दोनों पक्षों के लड़ाकू विमान इलाके में अपनी कथित वास्तिवक नियंत्रण रेखा से काफी पीछे रहेंगे.

इसे भी पढ़ेंः-

Tawang Face Off: भारत-चीन सेना के बीच झड़प, 6 जवान अस्पताल में भर्ती, आज संसद में गूंजेगी तवांग संघर्ष की आवाज | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget