एक्सप्लोरर

Beating Retreat: अटारी-वाघा बॉर्डर पर फिर से शुरू हुई बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी, समारोह को देखने पहुंचने लगे लोग

Beating Retreat: बीएसएफ के मुताबिक 15 सितंबर से एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान ने ज्वॉइंट बीटिंग रिट्रीट शुरू कर दी है‌. एक बार फिर से दोनों देशों के लोग अब इस समारोह को देखने पहुंचने लगे हैं.

Beating Retreat Ceremony: पाकिस्तान से सटी अटारी-वाघा बॉर्डर पर एक बार फिर से बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी शुरू हो गई है. भारत की तरफ से बीएसएफ और पाकिस्तान की तरफ से पाक रेंजर्स ने एक बार फिर से ये सेरेमनी शुरू की है. कोरोना महामारी के चलते पिछले साल 7 मार्च से दुनियाभर में चर्चित अपनी तरह की इस बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी को दोनों देशों ने बंद कर दिया था.

बीएसएफ के मुताबिक 15 सितंबर से एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान ने ज्वॉइंट बीटिंग रिट्रीट शुरू कर दी है‌. एक बार फिर से दोनों देशों के लोग अब इस समारोह को देखने पहुंचने लगे हैं. कोरोना महामारी के चलते लोगों के यहां आने पर रोक लगा दी गई थी. हालांकि, अभी भी दोनों तरफ लोगों की तादाद थोड़ी कम है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में लोगों की संख्या बढ़ सकती है.

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी

बता दें कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर पंजाब के अमृतसर सेक्टर के अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स की अनोखी तरह की बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी होती है. हर रोज दिन ढलते ही दोनों देशों के जवान अपने-अपने फ्लैग को उतारने की ड्रिल करती है. लेकिन इस ड्रिल के दौरान दोनों देश के जवान शक्ति-प्रदर्शन करते भी नजर आते हैं, जिसके कारण ये काफी चर्चित हो गई है.

इसे देखने के लिए दोनों देशों के नागरिकों सहित विदेशी सैलानी भी यहां पहुंचते हैं लेकिन कई बार इस सेरेमनी का विरोध भी होता आया है. हालांकि साझा बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी दोनों देशों के बीच मित्रतापूर्ण संबंधों के लिए आयोजित की जाती है ताकि सीमा पर समन्वय बना रहे लेकिन कई बार इसे कई वजहों से रद्द भी करना पड़ा है. साल 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक और फिर बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान भी कुछ समय के लिए सेरेमनी को रद्द करना पड़ गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली में होने वाली BRICS की बैठक में शामिल नहीं होंगे गालिबाफ, ईरान ने बताई वजह
नई दिल्ली में होने वाली BRICS की बैठक में शामिल नहीं होंगे गालिबाफ, ईरान ने बताई वजह
EC-SIR विवाद: नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला- 'इन्हें सिर्फ घुसपैठियों को...'
EC-SIR विवाद: नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला- 'इन्हें सिर्फ घुसपैठियों को बचाने की चिंता'
केरल राज्यपाल के खाने पर विवाद को लेकर भड़की BJP, कहा- 'कांग्रेस मूर्खतापूर्ण...'
केरल राज्यपाल के खाने पर विवाद को लेकर भड़की BJP, कहा- 'कांग्रेस मूर्खतापूर्ण...'
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
नीला ड्रम केस: फांसी के फैसले को चुनौती, HC पहुंचे मुस्कान और साहिल
नीला ड्रम केस: फांसी के फैसले को चुनौती, HC पहुंचे मुस्कान और साहिल
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget