एक्सप्लोरर

थलसेना प्रमुख ने किया कश्मीर का दौरा, कहा- भारतीय सेना को पूरी तरह अलर्ट रहने की जरूरत

इसी साल 25 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ ने एलओसी को लेकर युद्धविराम समझौता किया था जिसके बाद से ही नियंत्रण रेखा पर शांति कायम है.

नई दिल्ली: एलओसी पर भले ही पिछले तीन महीने से शांति है लेकिन भारतीय सेना को पूरी तरह अलर्ट रहने की जरूरत है. ये कहना है थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे का जो दो दिवसीय दौरे पर कश्मीर गए थे. दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच हुए शांति समझौते के 100 दिन पूरे हो रहे हैं. शांति समझौते के दौरान एलओसी और कश्मीर घाटी में हालात की समीक्षा करने के लिए ही थलसेनाध्यक्ष कश्मीर घाटी के दौरे पर गए थे.

गुरूवार को थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) की फॉरवर्ड लोकेशन पर गए और सेना की ऑपरेशनल तैयारियों को जायजा लिया. जनरल नरवणे के साथ उत्तरी कमान के कमांडर इन चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी और श्रीनगर स्थित चिनार कोर के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडे भी मौजूद थे.

एलओसी के दौरे के दौरान स्थानीय कमांडर्स ने सेनाध्यक्ष को आतंकियों की घुसपैठ रोकने और सुरक्षा इंतजामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने सैनिकों से मुलाकात की और उन्हें एलओसी और कश्मीर घाटी में शांति बनाए रखने के लिए बधाई दी. जनरल नरवणे ने सैनिकों को किसी भी इमरजेंसी सुरक्षा हालात से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए भी कहा.


थलसेना प्रमुख ने किया कश्मीर का दौरा, कहा- भारतीय सेना को पूरी तरह अलर्ट रहने की जरूरत

जनरल नरवणे ने जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल से मुलाकात की

आपको बता दें कि इसी साल 25 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ ने एलओसी को लेकर युद्धविराम समझौता किया था जिसके बाद से ही नियंत्रण रेखा पर शांति कायम है. पाकिस्तान की तरफ से पिछले 100 दिनों में कोई युद्धविराम उल्लंघन, फायरिंग या गोलाबारी की घटना सामने नहीं आई है. हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जरूर एक दो छिटपुट घटनाएं सामने आई हैं.

इससे पहले बुधवार को थलसेना प्रमुख ने कश्मीर घाटी के दौरे के दौरान आरआर यूनिट्स का दौरा किया और स्थानीय आतंकियों के साथ साथ ओजीडब्लू यानि ओवरग्राउंड वर्कर्स और कट्टरपंथी विचारधारा वाले संदिग्धों की पहचान कर काबू करने का आदेश दिया. सेना प्रमुख ने स्थानीय युवाओं की आतंकी संगठनों में रिक्रूटमेंट रोकने और आतंकियों के सरेंडर पर जोर दिया. बुधवार की शाम को जनरल नरवणे ने जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात कर कश्मीर घाटी में स्थायी अमन-चैन लाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

यह भी पढ़ें-

CBSE 12वीं के छात्रों और अभिभावकों के साथ वर्चुअली बैठक में अचानक शामिल हुए PM मोदी, जानें क्या-क्या हुई बात

राहुल गांधी का देश में बढ़ी बेरोजगारी को लेकर केन्द्र पर वार, सरकार से पूछा ये सवाल

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget