एक्सप्लोरर

BBC IT Survey: दफ्तरों में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का सर्वे खत्म होने के बाद BBC ने क्या कुछ कहा?

Income Tax Team Survey Ay BBC Offices: बीबीसी के दिल्ली और मुंबई के ऑफिस में इनकम टैक्स का सर्वे करने गई टीम बाहर निकल आई है. इसके बाद कंपनी की तरफ से एक बयान जारी किया गया है.

BBC Income Tax Survey: बीबीसी के ऑफिसों में इनकम टैक्स का ऑपरेशन सर्वे गुरुवार (16 फरवरी) को खत्म हो गया. आयकर विभाग की टीमें दफ्तरों से निकलीं तो बीबीसी की तरफ से एक बयान जारी किया. जिसमें कंपनी ने कहा कि दिल्ली और मुंबई के हमारे दफ्तरों से आयकर विभाग की टीमें निकल गई हैं और अधिकारियों को सहयोग करेंगे. इसके अलावा कहा गया कि अधिकारियों ने कई घंटों की पूछताछ की है.

बीबीसी ने जारी किए बयान में कहा, “इनकम टैक्स अधिकारी दिल्ली और मुंबई के ऑफिस से निकल गए हैं. हम अधिकारियों के साथ सहयोग करना जारी रखेंगे और आशा है कि ये मामला जल्द से जल्द सुलझ जाएगा.”

बीबीसी ने आगे कहा, “हम एक सहयोग करने वाले स्टाफ हैं- इनमें से कुछ लोगों के साथ लंबी पूछताछ की गई या फिर रातभर रुकने की जरूरत भी हुई और इनकी देखभाल करना हमारी प्राथमिकता है. हमारा आउटपुट फिर से सामान्य है और हम भारत के साथ साथ दूसरी जगहों पर सेवा देना जारी रखेंगे.” बयान में आगे कहा गया कि बीबीसी एक भरोसे वाला और स्वतंत्र मीडिया संस्थान है और हम अपने पत्रकारों के साथ खड़े हैं, जो बिना किसी डर और फेवर के रिपोर्टिंग करना जारी रखेंगे.

आयकर विभाग का ऑपरेशन सर्वे

दरअसल, आयकर विभाग ने कथित टैक्स चोरी की जांच के तहत बीबीसी  के दिल्ली और मुंबई के कार्यालयों में मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे सर्वे ऑपरेशन शुरू किया था और ये करीब 59 घंटे तक चला. बीबीसी ने कहा कि उसके दिल्ली और मुंबई के दफ्तरों में आयकर विभाग ने अपनी कार्रवाई गुरुवार देर रात करीब दस बजे पूरी की है. इस जांच में हम आयकर अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे.

सर्वे करने का मकसद

अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि इनकम टैक्स अधिकारियों ने उपलब्ध स्टॉक की एक सूची बनाई, कुछ कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं और सर्वेक्षण कार्रवाई के तहत कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं. अधिकारियों ने कहा कि ये सर्वे अंतरराष्ट्रीय कराधान और बीबीसी की सहायक कंपनियों के ट्रांसफर प्राइसिंग से संबंधित मुद्दों की जांच के लिए किया गया.

ये भी पढ़ें: BBC Survey India: '...लेकिन वे भारतीय एजेंसियों पर भरोसा नहीं करेंगे', BBC ऑफिस में IT सर्वे की आलोचना होने पर बोले कानून मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget