एक्सप्लोरर

BBC Documentary: 'बवाल के बाद आज जामिया में नहीं लगेगी कोई क्लास', यूनिवर्सिटी बोली- प्रोटेस्ट से कोई लेना देना नहीं

जामिया विश्वविद्यालय में SFI ने बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का एलान किया था. हालांकि, स्क्रीनिंग से कुछ घंटे पहले ही SFI के चार एक्टिविस्ट को हिरासत में ले लिया गया.

Jamia University BBC Documentary: जामिया मिलिया इस्लामिया ने छात्रों और फैकल्टी सदस्यों के अनुरोध पर आज (शुक्रवार) कक्षाओं को निलंबित कर दिया है. यह जानकारी विश्वविद्यालय के प्रशासन ने दी है. विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया कि क्लास का सस्पेंड होना बुधवार के विरोध से कोई लेना-देना नहीं है.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "यह स्पष्ट किया जाता है कि कक्षा निलंबन का विरोध से कोई लेना-देना नहीं है. पिछले तीन दिनों से अपने-अपने संकाय/विभागों/केन्द्रों में गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों के आयोजन में व्यस्त शिक्षकों की मांग पर कुलपति ने ये फैसला लिया है. शिक्षकों और छात्रों की मांग पर विचार करते हुए कुलपति ने कक्षाओं के निलंबन कै फैसला लिया और एक दिन की छुट्टी दे दी. कल विश्वविद्यालय रोज की तरह खुलेगा. माननीय प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण देखने के लिए भी विश्वविद्यालय में तीन स्थानों पर व्यवस्था की गई है." 

यूनिवर्सिटी के फैसले पर उठे सवाल

यूनिवर्सिटी ने एक दिन की छुट्टी का एलान तो कर दिया, लेकिन इस फैसले पर अब सवाल उठने लगे हैं. यूनिवर्सिटी के ही कुछ छात्रों का मानना है कि बुधवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के चार एक्टिविस्ट को हिरासत में लिया गया था और उसके खिलाफ जब छात्रों के प्रदर्शन को को देखते हुए आज छुट्टी की गई है.

क्या इस वजह से किया छुट्टी का एलान?

दरअसल, बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री (BBC Documentary) "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" की प्रस्तावित स्क्रीनिंग से कुछ घंटे पहले स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के चार एक्टिविस्ट को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ बुधवार को कैंपस में विरोध प्रदर्शन किया गया. सरकार ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बीबीसी डॉक्यूमेंट्री के लिंक को ब्लॉक करने का निर्देश दिया था.

जामिया में भी होनी थी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग

डॉक्यूमेंट्री के लिंक ब्लॉक करने के निर्देश जारी करने के बाद स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में बुधवार को "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" की स्क्रीनिंग की घोषणा की. वहीं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर हुए हंगामे के एक दिन बाद एसएफआई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया.

जेएनयू में क्या हुआ था?

मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रशासन ने कथित तौर पर छात्रों के संघ को पीएम मोदी पर विवादास्पद बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग से रोकने के लिए बिजली और इंटरनेट काट दिया. बाद में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और दावा किया कि जब वे अपने मोबाइल फोन पर डॉक्यूमेंट्री देख रहे थे तो पथराव किया गया. कुछ ने आरोप लगाया कि हमलावर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्य थे. वहीं, देर रात प्रदर्शनकारी छात्र "इंकलाब जिंदाबाद" के नारे लगाते हुए वसंत कुंज थाने पहुंचे और पथराव करने वालों के खिलाफ शिकायत दी.

ये भी पढ़ें- राम मंदिर- 370 पर पास, महंगाई-बेरोजगारी पर फेल, 2024 में बीजेपी के साथ हो सकता है खेला? सर्वे ने बताई असलियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
'राहुल गांधी हिटलर के...' इंडिया गठबंधन की बैठक पर भड़की BJP
'राहुल गांधी हिटलर के...' इंडिया गठबंधन की बैठक पर भड़की BJP
चंद्रबाबू नायडू का चौंकाने वाला दावा, 'सर्वे से पता चलता है कि NDA...'
चंद्रबाबू नायडू का चौंकाने वाला दावा, 'सर्वे से पता चलता है कि NDA...'
LIVE: स्मित माछर को UAE किया गया एयरलिफ्ट, राजदूत ने परिवार वालों से की मुलाकात
LIVE: स्मित माछर को UAE किया गया एयरलिफ्ट, राजदूत ने परिवार वालों से की मुलाकात

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार, CM ने की घोषणा
WI के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले संकट में टीम इंडिया, स्टार गेंदबाज हुआ बाहर
WI के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले संकट में टीम इंडिया, स्टार गेंदबाज हुआ बाहर
यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है 'नई नवेली', 'हक' का टूटेगा रिकॉर्ड?
यामी गौतम की टॉप 10 ओपनर में एंट्री कर सकती है 'नई नवेली', 'हक' का टूटेगा रिकॉर्ड?
कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE
कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?
How To Make Poori: गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
गुब्बारे जैसी फूलेगी हर पूड़ी, आटा गूंथते समय करें बस ये 1 काम
Embed widget