एक्सप्लोरर

BBC Documentary Row: 'बीबीसी सरकार के खिलाफ लिखना बंद कर दे तो सब कुछ सामान्य हो जाएगा', लंदन में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा, अगर बीबीसी सरकार के खिलाफ लिखना बंद कर दे तो सब कुछ सामान्य हो जाएगा. यह भारत की नई सोच है. बीजेपी चाहती है कि भारत खामोश रहे.

Rahul Gandhi London Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को लंदन में मीडिया से बातचीत में कहा कि बीबीसी की घटना भारत में आवाज दबाने का उदाहरण मात्र है. बीबीसी के डॉक्यूमेंट्री विवाद पर टिप्पणी करने के लिए कहे जाने पर राहुल गांधी ने कहा, "यह एक तरह से अडानी के समान है... एक तरह से एक औपनिवेशिक हैंगओवर भी है." "हर जगह जहां विरोध होता है, वहां एक बहाना होता है. पूरे देश में आवाज को दबाने की कोशिश होती है. बीबीसी एक उदाहरण है."

उन्होंने कहा, "बीबीसी को इस बारे में अभी पता चला है, लेकिन भारत में ये सिलसिला पिछले 9 सालों से चल रहा है. पत्रकारों को धमकाया जाता है, उन पर हमला किया जाता है और सरकार की बात करने वाले पत्रकारों को पुरस्कार दिए जाते हैं. यह एक पैटर्न का हिस्सा है. मैं कुछ अलग की उम्मीद नहीं करूंगा. अगर बीबीसी सरकार के खिलाफ लिखना बंद कर दे तो सब कुछ सामान्य हो जाएगा. यह भारत की नई सोच है. बीजेपी चाहती है कि भारत खामोश रहे."

मीडिया को चुप कराना नया ट्रेड है?

जब राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या मीडिया को चुप कराना नया ट्रेंड है? इस पर उन्होंने कहा, "बिल्कुल, यह कभी भी उस पैमाने पर नहीं किया गया है, जिस पैमाने पर आज किया जा रहा है. यह भारतीय संस्थानों पर पूरी तरह से हमला है, जो आधुनिक भारत में पहले कभी नहीं देखा गया है." उन्होंने कहा कि यह वजह है कि देश को खामोश करने के बीजेपी के प्रयासों के खिलाफ आवाज उठाने की अभिव्यक्ति के तौर पर उन्होंने 'भारत जोड़ो यात्रा' की.

लोकतांत्रिक ढांचों पर बर्बर हमले 

इससे पहले कांग्रेस नेता ने शनिवार को आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतांत्रिक ढांचों पर बर्बर हमले हो रहे हैं और देश के लिए एक वैकल्पिक नजरिये के इर्दगिर्द एकजुट होने के लिए विपक्षी दलों में बातचीत चल रही है. लंदन में इंडियन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "मीडिया, संस्थागत ढांचे, न्यायपालिका, संसद सभी पर हमले हो रहे हैं और हमें सामान्य तरीके से लोगों के मुद्दे रखने में बहुत मुश्किल हो रही थी."

उन्होंने कहा, "बीजेपी चाहती है कि भारत खामोश रहे. ... क्योंकि वे चाहते हैं कि जो भारत का है उसे ले सकें और अपने करीबी दोस्तों को दे सकें. यही विचार है, लोगों का ध्यान भटकाना और फिर भारत की संपत्ति को तीन, चार, पांच लोगों को सौंप देना."

यह भी पढ़ें: BrahMos Missile: भारतीय नौसेना ने स्वदेशी ब्रह्मोस मिसाइल का किया सफल परीक्षण, आत्मनिर्भर भारत की ओर सेना ने बढ़ाया एक और कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget