एक्सप्लोरर

BBC Documentary Row: पीएम मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर बढ़ा विवाद, केरल कांग्रेस ने बीच पर की स्क्रीनिंग

BBC Documentary Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 2002 के गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. कांग्रेस ने बीच पर की इसकी स्क्रीनिंग.

BBC Documentary Row: पीएम नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' पर बढ़ते विवाद के बीच केरल (Kerala) में कांग्रेस ने इसकी स्क्रीनिंग की. केरल कांग्रेस की ओर से यह डॉक्यूमेंट्री राजधानी तिरुवनंतपुरम के शांघुमुघम बीच (Shanghumugham Beach) पर दिखाई गई.

पीएम मोदी की विवादित डॉक्यूमेंट्री दिखाने के बाद केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) महासचिव जीएस बाबू ने कहा कि हमने इस बारे में पहले ही फैसला कर लिया था. डॉक्यूमेंट्री को पहली बार KPCC मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए दिखाया गया. उसके बाद गुरुवार को एक बीच पर आम जनता के लिए उसकी स्‍क्रीनिंग की गई.

केरल कांग्रेस ने दिखाई विवादित डॉक्यूमेंट्री 
कांग्रेस नेता जीएस बाबू ने आगे कहा, ''इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' की स्क्रीनिंग के लिए हमें आम जनता से पॉजिटिव रिस्‍पॉन्‍स मिला. इसे बहुत सारे लोग देखने आए. अब हम इसे पूरे राज्य में विभिन्न स्थानों पर दिखाएंगे." उन्होंने यह भी कहा कि बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि डॉक्यूमेंट्री में क्या है और यह किस बारे में है.

बता दें कि केरल कांग्रेस ने दो पार्ट में बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' दिखाने का फैसला ऐसे समय पर लिया है, जब पूर्व मुख्यमंत्री ए.के. एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ अपने ट्वीट को लेकर हुई आलोचनाओं के बाद पार्टी में अपने सभी पदों से बुधवार (25 जनवरी) को इस्तीफा दे दिया था. इसको लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना भी साधा था.

बीजेपी ने जताया ऐतराज
हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में आए जयवीर शेरगिल ने अनिल एंटनी के इस्तीफे पर ट्वीट कर कहा, ‘‘राष्ट्र के लिए, राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता के लिए सोचने वाले स्वाभिमानी व्यक्ति अब कांग्रेस में नहीं रह सकते हैं. यह 'मोहब्बत की दुकान' नहीं बल्कि 'चम** का दरबार' है जो कांग्रेस पर हावी है.’’

अनिल एंटनी ने क्या कहा था? 
अनिल एंटनी ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर मंगलवार(24 जनवरी) को ट्वीट किया था कि बीजेपी के साथ तमाम मतभेदों के बावजूद उनका मानना है कि बीबीसी, ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री और ‘‘इराक युद्ध के पीछे के दिमाग’’ जैक स्ट्रॉ के विचारों को भारतीय संस्थानों के विचारों से अधिक महत्व देना खतरनाक चलन है और इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी. 

इसके बाद एंटनी को कांग्रेस के भीतर ही आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था. इस कारण उन्होंने बुधवार (25 जनवरी) को पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा देते हुए कहा था, ''अब मुझे अच्छी तरह से पता चल गया है कि आप, आपके सहयोगी और आपके नजदीकी लोग केवल चापलूसों और चम** के उस झुंड के साथ काम करने के इच्छुक हैं, जो बिना कोई सवाल किए आपके इशारे पर काम करें.''

मामला क्या है? 
बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री में दावा किया गया है कि यह 2002 के गुजरात दंगों से संबंधित कुछ पहलुओं की पड़ताल पर आधारित है. साल 2002 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे.

सरकार ने ट्विटर और यूट्यूब डॉक्यूमेंट्री के लिंक ब्लॉक करने का निर्देश दिया था. विदेश मंत्रालय ने डॉक्यूमेंट्री को ‘‘दुष्प्रचार का हिस्सा’’ बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि इसमें निष्पक्षता का अभाव है. 

यह भी पढ़ें- BBC Documentary: 'चाटुकारों और चमचों का झुंड..', बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की निंदा करने के साथ एंटनी के बेटे ने छोड़ी कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget