एक्सप्लोरर

BBC Documentary: 'चाटुकारों और चमचों का झुंड..', बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की निंदा करने के साथ एंटनी के बेटे ने छोड़ी कांग्रेस

Anil Antony ने त्यागपत्र में लिखा कि कल की घटनाओं पर विचार करते हुए मेरा मानना ​​है कि मेरे लिए कांग्रेस में अपनी सभी भूमिकाओं को छोड़ना उचित होगा. मैं कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं.

AK Antony Son Quits Congress: गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी (BBC) की डॉक्यूमेंट्री को लेकर बीजेपी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी का समर्थन मिला है. इसी कड़ी में उन्होंने बुधवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया. इससे पहले, अनिल एंटनी ने कहा था कि भारतीय संस्थानों की राय के मुकाबले ब्रिटिश प्रसारक के विचार को महत्व देने से देश की संप्रभुता प्रभावित होगी.

अनिल ने पार्टी नेतृत्व को अपने त्याग पत्र की एक प्रति साझा करते हुए ट्वीट किया, "मैंने @incindia @INCKerala में अपनी भूमिकाओं से इस्तीफा दे दिया है." उन्होंने कहा कि मुझपर ट्वीट को वापस लेने का दबाव बनाया गया. बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री में गुजरात दंगों के साथ पीएम मोदी का जिक्र है.

त्यागपत्र में अनिल एंटनी ने क्या लिखा?

त्यागपत्र में उन्होंने लिखा, "कल की घटनाओं पर विचार करते हुए मेरा मानना ​​है कि मेरे लिए कांग्रेस में अपनी सभी भूमिकाओं को छोड़ना उचित होगा... मैं हर किसी को विशेष रूप से केरल राज्य नेतृत्व को और डॉ. शशि थरूर को धन्यवाद देना चाहता हूं."

'चाटुकारों और चमचों का झुंड..'

अनिल ने आगे लिखा, "मुझे यकीन है कि मेरे पास अपनी अनूठी ताकत है जो मुझे कई तरीकों से पार्टी में बहुत प्रभावी ढंग से योगदान करने में सक्षम बनाती. हालांकि, अब तक मुझे अच्छी तरह से पता चल गया है कि आप, आपके सहकर्मी और नेतृत्व के आस-पास के मंडली केवल चाटुकारों और चमचों के झुंड के साथ काम करने के इच्छुक हैं, जो निर्विवाद रूप से आपके इशारे पर काम करेंगे. यह योग्यता का अकेला मानदंड बन गया है. अफसोस की बात है कि हमारे पास ज्यादा सामान्य जमीन नहीं है."

डॉक्यूमेंट्री को लेकर अनिल ने क्या कहा था?

उन्होंने ट्विटर पर कहा कि बीजेपी के साथ तमाम मतभेदों के बावजूद बीबीसी और ब्रिटेन के पूर्व विदेश मंत्री जैक स्ट्रॉ के विचारों को भारतीय संस्थानों के विचारों से अधिक महत्व देना खतरनाक चलन है और इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी. अनिल एंटोनी ने ट्वीट में यह भी कहा है कि बीबीसी सरकार प्रायोजित चैनल है और भारत के प्रति कथित पूर्वाग्रह का उसका इतिहास रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि जैक स्ट्रॉ ने ही ‘इराक युद्ध की योजना’ बनाई थी. वर्ष 2003 में अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन ने इराक पर हमला कर दिया था.

गौरतलब है कि अनिल एंटनी हाल तक कांग्रेस की केरल इकाई के डिजिटल संचार का जिम्मा संभालते थे. उनकी टिप्पणी ऐसे समय आई जब प्रदेश कांग्रेस की विभिन्न शाखओं ने घोषणा की है कि वे 2002 में गुजरात में हुए दंगों पर विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करेंगी. दंगों के वक्त मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे.

ये भी पढ़ें- मणिपुर में गोलियों से छलनी कर BJP नेता की हत्या, मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर, दूसरा गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget